2 महिलाएं आपसी मारपीट में हुईं घायल, क्रॉस केस दर्ज

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Dec, 2018 04:44 PM

una bangana 2 women assault case filed

बंगाणा पुलिस थाना क्षेत्र के भलेती में 2 महिलाओं में किसी बात पर आपसी विवाद होने पर मारपीट हो गई जिसमें दोनों महिलाओं को चोटें आई हैं।

बंगाणा (शर्मा): बंगाणा पुलिस थाना क्षेत्र के भलेती में 2 महिलाओं में किसी बात पर आपसी विवाद होने पर मारपीट हो गई जिसमें दोनों महिलाओं को चोटें आई हैं। शनिवार देर शाम भलेती गांव में 2 महिलाओं में हुई मारपीट की घटना का मामला बंगाणा पुलिस थाने में पहुंच गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज शिकायत में एक महिला ने दूसरी पर हमला करने का आरोप लगाया है। भलेती में पड़ोसी महिलाएं किस बात को लेकर आपस में गुत्थमगुत्था हुई हैं, इसकी छानबीन पुलिस जांच अधिकारी द्वारा की जा रही है। पुलिस थाना के एस.एच.ओ. प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि भलेती गांव में गत सायं हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज की है। दोनों महिलाओं का मैडीकल करवा कर मारपीट के कारणों की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!