जिला में 32 लोग कोरोना पॉजिटिव

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Dec, 2020 09:11 PM

una 32 corona positive

जिला में कुल 32 नए लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सबके इलाज के लिए सी.एम.ओ. डा. रमन कुमार शर्मा ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

ऊना (विशाल): जिला में कुल 32 नए लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सबके इलाज के लिए सी.एम.ओ. डा. रमन कुमार शर्मा ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 6 दिसम्बर को टांडा मैडीकल कालेज भेजे गए सैंपल्स में से 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। ऊना उपमंडल के जलग्रां निवासी 43 वर्षीय महिला और उसकी 15 व 10 साल की 2 बेटियां, चड़तगढ़ निवासी 75 वर्षीय पुरुष, रैंसरी निवासी 38 वर्षीय महिला और उसकी 10 वर्षीय बेटी, मैहतपुर निवासी 81 और 75 वर्षीय 2 बुजुर्ग, कस्बा संतोषगढ़ निवासी 52 वर्षीय पुरुष, पनोह निवासी 69 वर्षीय व्यक्ति और 15 वर्षीय किशोर संक्रमित पाया गया है।

गगरेट उपमंडल के अम्बोटा के वार्ड नं.-7 से 50 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवक, रामनगर के वार्ड नं.-3 से 50 वर्षीय महिला व कुनेरन के वार्ड नं.-6 से 32 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। अम्ब उपमंडल मुख्यालय से 21 और 26 वर्षीय 2 युवक व ठठल से 37 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

रैपिड एंटीजन में 7 दिसम्बर को जांचे गए 188 सैंपल्स में से 13 लोग संक्रमित पाए गए हैं। ऊना जिला मुख्यालय के वार्ड नं.-2 स्थित मोदी मोहल्ला से 58 वर्षीय महिला, वार्ड नं.-10 से 21 वर्षीय युवक व पुलिस लाइंस झलेड़ा में तैनात 56 वर्षीय पुलिस कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। अम्ब उपमंडल मुख्यालय निवासी 42 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय युवती व कलरूही निवासी 56 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

हरोली उपमंडल के सलोह से 84 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी 72 वर्षीय पत्नी, हरोली निवासी 29 वर्षीय पुरुष, भडियारां निवासी 37 वर्षीय पुरुष, ईसपुर निवासी 48 वर्षीय महिला व घालूवाल निवासी 67 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाया गया है। बंगाणा उपमंडल के चौली गांव निवासी 28 वर्षीय युवक में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!