बीडीओ अम्ब के चालक के परिवार के 7 सदस्यों सहित 28 पॉजिटिव

Edited By Kuldeep, Updated: 31 Aug, 2020 07:34 PM

una 28 people corona positive

रविवार को कोविड जांच के लिए भेजे गए 286 सैंपलों में से 28 पॉजिटिव आए हैं।

ऊना (विशाल): रविवार को कोविड जांच के लिए भेजे गए 286 सैंपलों में से 28 पॉजिटिव आए हैं। इनमें अम्ब थाना के प्रभारी, एक महिला चिकित्सक, एक जल शक्ति विभाग कर्मी, बीडीओ अम्ब के पूर्व में पॉजिटिव आए अंदौरा निवासी चालक के परिवार के 7 सदस्य व हरोली के कलेहड़ा निवासी 8 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि 256 सैंपल नैगेटिव और 2 सैंपल रिजैक्ट हुए हैं। 3 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल भेजे गए थे जो सभी नैगेटिव पाए गए हैं। सीएमओ डा. रमन कुमार के मुताबिक सभी पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

हरोली उपमंडल के कलेहड़ा गांव में 8 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें एक 71 वर्षीय महिला, उसका 37 वर्षीय बेटा, 3 साल का पोता और 8 व 12 वर्षीय पोती संक्रमित पाए गए हैं जबकि इसी गांव से 64, 56 और 57 वर्षीय महिलाएं भी संक्रमित हैं।

अम्ब थाना के थाना प्रभारी भी संक्रमित पाए गए हैं। यह कोरोना योद्धा एक संक्रमित के संपर्क में आने के बाद पॉजिटिव हुए हैं। ऊना शहर की डीसी कालोनी में रहने वाला जल शक्ति विभाग का 38 वर्षीय कर्मी और उसकी 32 वर्षीय पत्नी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये संक्रमित के संपर्क में आए थे। कुटलैहड़ क्षेत्र के एक गांव में तैनात 26 वर्षीय महिला चिकित्सक भी संक्रमण की चपेट में आई है।

ऊना उपमंडल की पुलिस लाइन झलेड़ा के समीप हिल व्यू कालोनी का 37 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। यह संक्रमित के संपर्क में आया था। ऊना उपमंडल के बसदेहड़ा का 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। यह संक्रमित के संपर्क में आया था। कुटलैहड़ क्षेत्र के समूरकलां की 70 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। इसमें फ्लू के लक्षण थे। उपमंडल बंगाणा के धुंधला की 42 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। यह संक्रमित के संपर्क में आई थी। उपमंडल बंगाणा के ही नाइली का 50 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

उपमंडल अम्ब के अंदौरा में 7 कोरोना संक्रमित के मामले सामने आए हैं। बीडीओ अम्ब के पॉजिटिव ड्राइवर की पत्नी व 14 साल का बेटा, उसका भाई व उसका 2 साल का बेटा व 6 साल की बेटी, ड्राइवर की मां और ड्राइवर के बड़े भाई का 18 वर्षीय बेटा पॉजिटिव है। उपमंडल ऊना के कोटला कलां अप्पर की 33 वर्षीय महिला संक्रमित हुई है। इसका पति पहले पॉजिटिव आया था।

उपमंडल ऊना के कोटला कलां अप्पर की ही 53 वर्षीय महिला भी संक्रमित हुई है। इसका भी पति पहले संक्रमित हो चुका है। नगर पंचायत गगरेट के वार्ड नं.-4 की 27 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है। यह अंबाला से लौटी थी। उपमंडल गगरेट के ही रामनगर नकड़ोह का 34 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। यह असम से लौटा है।

जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 486 हो गई है जिनमें से 328 रिकवर और 157 एक्टिव केस हैं जबकि एक संक्रमित की मृत्यु हो चुकी है। जिला में माइग्रेटेड इन के 18 मामले आए हैं जिनमें से 17 रिकवर और एक केस एक्टिव है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!