ऊना में मुम्बई व बिहार से आए 2 लोग पॉजिटिव

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Jul, 2020 10:08 PM

una 2 people corona positive

जिला में मंगलवार को 2 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से एक 38 वर्षीय व्यक्ति रिपोह मिसरा से संबंधित है जोकि महाराष्ट्र के मुम्बई से लौटा था, वहीं बिहार से आया 22 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव आया है।

ऊना (विशाल): जिला में मंगलवार को 2 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से एक 38 वर्षीय व्यक्ति रिपोह मिसरा से संबंधित है जोकि महाराष्ट्र के मुम्बई से लौटा था, वहीं बिहार से आया 22 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव आया है। दोनों मरीजों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है, वहीं फॉलोअप सैंपल के तौर पर भेजा कटौहड़ कलां निवासी महिला का सैंपल नैगेटिव आया है। जानकारी के अनुसार मुम्बई रिटर्न रिपोह मिसरा का व्यक्ति 29 जून को ऊना आया था जिसको संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। झारखंड से लौटा बिहार का 22 वर्षीय प्रवासी युवक पॉजिटिव आया है जोकि झलेड़ा के सैंटर में क्वारंटाइन किया गया था। इसकी तबीयत खराब होने पर इसको क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शिफ्ट किया गया और इसका सैम्पल लिया गया जिसमें यह पॉजिटिव आया है। सीएमओ डा. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों मरीजों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!