सीमा विवाद पर भिड़े दोनों किन्नर गुट पुलिस चौकी तलब, मामला सुलझा

Edited By Vijay, Updated: 14 Sep, 2018 11:11 PM

two kinner group summoned police station on border dispute

पुलिस चौकी रैहन के अंतर्गत गांव झांजबा में किन्नरों के 2 गुट क्षेत्र सीमा को लेकर आपस में आमने-सामने आ गए थे। तब उन दोनों गुटों में काफी देर माहौल तनावपूर्ण रहा था। पुलिस ने दोनों गुटों को शुक्रवार को पुलिस चौकी रैहन बुलाया गया।

राजा का तालाब: पुलिस चौकी रैहन के अंतर्गत गांव झांजबा में किन्नरों के 2 गुट क्षेत्र सीमा को लेकर आपस में आमने-सामने आ गए थे। तब उन दोनों गुटों में काफी देर माहौल तनावपूर्ण रहा था। पुलिस ने दोनों गुटों को शुक्रवार को पुलिस चौकी रैहन बुलाया गया। इनमें एक किन्नर गुट से माई कांता चौहान अध्यक्ष किन्नर समुदाय हिमाचल प्रदेश व जस्सी महंत राजा का तालाब तो वहीं दूसरे गुट से राजी महंत निवासी पठानकोट (पंजाब) के उपस्थिति में दोनों गुटों से लगभग 60 किन्नर सीमा विवाद के मामले को लेकर पुलिस चौकी रैहन पहुंचे हुए थे।

पुलिस चौकी में तनावपूर्ण हुआ माहौल
काफी समय तक पुलिस चौकी में माहौल तनावपूर्ण रहा लेकिन स्थानीय बुद्धीजीवी व साथ आए किन्नर पदाधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हो गया। इस मौके पर अध्यक्ष कांता माई ने दोनों गुटों को आपस में मिल-जुलकर रहने व एक-दूसरे के कार्यक्षेत्र में दखल न देने के आदेश दिए। वहीं पुलिस चौकी रैहन के सब इंस्पैक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि दोनों में सीमा विवाद को लेकर जो झगड़ा चल रहा था उसे सुलझा लिया है। अब भी दोनों धड़े अगर कानून को तोड़ते हंै व क्षेत्र में उत्पात मचाते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!