लैंडस्लाइड के चलते दो परिवारों पर टूटा कहर, खौफ के साए में गुजरी वो 'काली' रात (Video)

Edited By Ekta, Updated: 02 Oct, 2018 11:45 AM

लगातार मौसम साफ होने के चलते अब भी लैंडस्लाइड का कहर जारी है। चंबा में कल्हेल पंचायत के खंडियारु गांव में लैंडस्लाइड के चलते दो परिवारों पर आफत टूट पड़ी है। भारी बारिश की वजह से दोनों घरों को खतरा पैदा हो गया है, जहां रहने से भी परिवार की सदस्य घबरा...

चंबा (मोहम्मद आशिक): लगातार मौसम साफ होने के चलते अब भी लैंडस्लाइड का कहर जारी है। चंबा में कल्हेल पंचायत के खंडियारु गांव में लैंडस्लाइड के चलते दो परिवारों पर आफत टूट पड़ी है। भारी बारिश की वजह से दोनों घरों को खतरा पैदा हो गया है, जहां रहने से भी परिवार की सदस्य घबरा रहे हैं। मुश्किल की घड़ी में परिवारों के सामने प्रशासन के आगे हाथ फैलाने के सिवाय कोई दूसरा चारा ही नहीं है। मगर वो गुहार लगाए भी तो किससे कोई इनकी सुध लेने वाला भी तो नहीं।
PunjabKesari

इस बारे में जब पंचायत के प्रधान से आपदा प्रभावितों ने बात करनी चाहिए तो उन्होंने किसी भी तरह की मदद से पल्ला झाड़ लिया। भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड के चलते इन घरों में रहने से भी परिवार के सदस्य कतरा रहे हैं और खुले में ही तंभू गाड़ कर रहने को मजबूर हैं।
PunjabKesari

लैंडस्लाइड की जद में आने के बाद से घरों की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई है। वहीं आपदा प्रभावित दोनों परिवारों के सामने कहीं से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही और उस पर स्थानीय प्रशासन की बेरुखी इन्हें रह-रह कर सता रही है।  
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!