IGMC में तीमारदारों-मरीजों को लूटने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Edited By Ekta, Updated: 19 Aug, 2018 10:58 AM

two gang ridden police men looting robber patient in igmc

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आई.जी.एम.सी. में तीमारदारों और मरीजों को लूटने वाले 2 आरोपी आखिर में पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। आई.जी.एम.सी. में काफी बार चोरियां हुई हैं लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाते थे। शुक्रवार रात को पुलिस व सुरक्षा...

शिमला (जस्टा): हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आई.जी.एम.सी. में तीमारदारों और मरीजों को लूटने वाले 2 आरोपी आखिर में पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। आई.जी.एम.सी. में काफी बार चोरियां हुई हैं लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाते थे। शुक्रवार रात को पुलिस व सुरक्षा गार्ड की मेहनत रंग लाई और 2 आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गौरव (26) और  कपिल (34) के तौर पर हुई है। यह दोनों आरोपी कसौली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरोपियों ने पुलिस के समक्ष यह कबूल कर लिया है कि बीते 23 जुलाई को आई.जी.एम.सी. में चंबा के रहने वाले विकास नामक तीमारदार के बैग से पैसे चोरी किए थे। 

तीमारदार रात के समय में ओ.टी. के बाहर जब सोया हुआ था तो कोई शातिर आया और एकदम से उसके सिर के नीचे बैग खिसखाया और फरार हो गया। चोरी का पता तीमारदार को तब लगा जब शातिर ने उसके सिर के नीचे से बैग निकाला। नींद के चलते तीमारदार शातिर को देख नहीं पाया कि वह किस तरफ भागा। ऐसे में तीमारदार ने चोरी की सूचना आई.जी.एम.सी. प्रशासन व लक्कड़ बाजार पुलिस को दी थी। हुआ यह कि रात के समय में आई.जी.एम.सी. में जब एक सुरक्षा गार्ड शौचालय गया तो आरोपी ने उसके जेब से पर्स निकाला और आरोपी फरार हुए। ऐसे में सुरक्षा गार्ड ने भी उनका पीछा किया और उन्हें आई.जी.एम.सी. में ही धर दबोचा। सुरक्षा गार्ड ने इसकी सूचना लक्कड़ बाजार पुलिस को दी। 

पुलिस रात के समय आई.जी.एम.सी. मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से गंभीरता से पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि इन आरोपियों ने पहले भी आई.जी.एम.सी. में चोरी की होगी क्योंकि इससे पहले भी आई.जी.एम.सी. में काफी चोरी हुई हैं। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि क्या यह चोरियां इन्हीं शातिरों ने की हैं या फिर इनके पीछे और भी कोई शातिर संलिप्त है। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरे को खंगाला था, ऐसे में आरोपियों के चेहरे साफ नजर नहीं आए थे। जब पुलिस को लगा कि अब आरोपी उनके हत्थे नहीं चढ़ पाएंगे, ऐसे में पुलिस ने ए.टी.एम. के पास के कैमरे की फुटेज को खंगाला। उसमें आरोपियों के चेहरे साफ नजर आए थे। 

पहले भी ये सामान हुआ था चोरी
करीब 6 महीने से आई.जी.एम.सी. में इतनी चोरी हो रही हैं कि यहां पर मरीजों के सोने के गहने, पर्स, कपड़े, 5 मोबाइल फोन व ऑक्सीजन सिलैंडर तक चोरी हुए हैं। सामान का कोई पता नहीं चल पाया है कि आखिर में किस शातिर चोर ने चोरी को अंजाम दिया है। यही नहीं एक बार ओ.पी.डी. में तीमारदार के जेब से 5 हजार रुपए भी चोरी हुए हैंऔर एक बार ऑर्थो ओ.पी.डी. में चम्बा के रहने वाले एक 38 वर्षीय पुरुष तीमारदार की दिन-दिहाड़े ही जेब काट डाली है। शातिर ने चोरी को कुछ इस तरह की वारदात से अंजाम दिया कि तीमारदार को भनक तक नहीं लगी। तीमारदार की जेब से शातिर ने कुल 20 हजार रुपए की राशि चोरी की है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि इन्हीं आरोपियों ने इन चोरी की वारदात को अंजाम दिया है या नहीं। 

एक आरोपी ने मोबाइल भी किया था चोरी 
पुलिस के समक्ष एक आरोपी ने यह भी कबूला है कि वार्ड से एक मरीज का उसने मोबाइल भी चोरी किया था। अस्पताल में इससे पहले मोबाइल काफी चोरी हुए हैं। एक बार तो आई.जी.एम.सी. में 5 मरीजों के एक साथ मोबाइल चोरी हुए थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!