Edited By kirti, Updated: 16 Jun, 2018 03:19 PM
भवारना के साथ लगते गांव रमेहड़ गांव की जुड़वां बहनों ने हिमाचल प्रदेश का मान बढ़ाया है। प्रियंका डोगरा और पल्वी डोगरा नर्सिंग के बाद सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। बैंगलोर कॉलेज ऑफ नर्सिंग से दोनों ने चार साल का कोर्स किया और अब नेवी में नौकरी की शुरुआत...
पालमपुर (कुंदन)- भवारना के साथ लगते गांव रमेहड़ गांव की जुड़वां बहनों ने हिमाचल प्रदेश का मान बढ़ाया है। प्रियंका डोगरा और पल्वी डोगरा नर्सिंग के बाद सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। बैंगलोर कॉलेज ऑफ नर्सिंग से दोनों ने चार साल का कोर्स किया और अब नेवी में नौकरी की शुरुआत की है। उनकी शुरुआती पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय पालमपुर से की। जुड़वा बहनों के पिता सुरजीत पहले नेवी से चीफ पेट्टी आफिसर के पद से सेवानिवृत होने के बाद वर्तमान समय में बिजली बोर्ड पालमपुर में बतौर एसडीओ सेवाएं दे रहे हैं। जबकि माता कुसम कुमारी गृहिणी है। पिता शुरू से ही चाहते थे कि दोनों बहनें सेना में नौकरी करें। अब सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद दोनों बहनों ने पिता के सपने को साकार किया है।