NH-205 पर बीयर की पेटियों से लदा ट्रक पहाड़ी से टकराया, 2 घायल

Edited By Vijay, Updated: 06 Aug, 2019 08:28 PM

truck collide from hill

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को भी एन.एच. पर बनेर स्थान पर एक हादसा पेश आया, जिसमें एक ट्रक अनियंत्रित होकर सडक किनारे पहाड़ी से जा टकराया। इस हादसे में 2 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। बताया...

बिलासपुर (मुकेश): चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को भी एन.एच. पर बनेर स्थान पर एक हादसा पेश आया, जिसमें एक ट्रक अनियंत्रित होकर सडक किनारे पहाड़ी से जा टकराया। इस हादसे में 2 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक में बीयर की पेटियां भरी हुई थीं। जानकारी के अनुसार ट्रक (एच.पी.71-1082) जोकि स्वारघाट से बिलासपुर की तरफ जा रहा था। जब ट्रक बनेर स्थान पर एक तीखे मोड़ पर पहुंचा तो उसकी ब्रेक फ्रेल हो गई। इस दौरान ट्रक चालक ने सुझबुझ का परिचय देते हुए ट्रक को पहाड़ी पर चढ़ा दिया।

गनीमत यह रही कि सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था। इस हादसे 2 लोग घायल हुए है, जिन्हें इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया है। हादसे के दौरान एन.एच. पर जाम लग गया। वहीं सूचना मिलते ही थाना स्वारघाट की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया। यह क्षेत्र थाना रामशहर के तहत आता है इसलिए थाना रामशहर में मामला दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!