कोरोना संकट में समाजसेवा छोड़ राजनीति चमकने में जुटे कांग्रेस नेता : त्रिलोक जम्वाल

Edited By Vijay, Updated: 09 May, 2020 05:57 PM

trilok jamwal target on congress

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस पार्टी के नेता सिर्फ नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि हम हिमाचल में सभी जगह नजरें गड़ाए बैठे हैं।

शिमला (योगराज): भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस पार्टी के नेता सिर्फ नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि हम हिमाचल में सभी जगह नजरें गड़ाए बैठे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस के नेता नजरें गड़ाने के सिवाय और कोई कार्य नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम केवल निगरानी रखना है जबकि धरातल पर उसके सेवा कार्य शून्य हैं।

कांग्रेस बताए, महामारी में कितने सेवा कार्य किए

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतागण बताएं कि बूथ स्तर पर या मंडल स्तर पर कितने सेवा प्रकल्प कांग्रेस पार्टी ने शुरू किए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में विभिन्न सेवा कार्य किए, जिसमें राशन के पैकेट बांटना, राशन किट बांटना, मास्क वितरण करना, पीएम केयर फंड में राशि जुटाना और मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए धन संग्रह करना। इसी प्रकार से कांग्रेस पार्टी बताए कि कितने सेवा कार्य उन्होंने इस वैश्विक महामारी के समय किए हैं।

कांग्रेस में चल रहा राजनीति चमका अभियान

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में केवल राजनीति चमका अभियान चल रहा है, जिसके अंतर्गत सभी कांग्रेस के नेतागण बयानबाजी कर अपनी-अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं और आश्चर्यजनक बात यह है कि हर एक नेता का पक्ष अलग होता है। कोई कहता है कि बाहरी राज्यों से लोग आने चाहिए तो दूसरा कहता है कि नहीं आने चाहिए। कांग्रेस पार्टी पहले यह स्पष्ट करे कि वह चाहती क्या है, उसकी मंशा क्या है। उन्होंने कहा कि आज इस संकट की घड़ी में राजनीति छोड़ समाजसेवा करनी चाहिए अपितु कांग्रेस के नेता केवल राजनीति कर रहे हैं और सेवा नहीं कर पा रहे हैं।

कांग्रेस के पास न तो नेता है और न ही नीति

उन्होंने कहा कि पूरा विश्व जब इस महामारी से एक युद्ध लड़ रहा है तब कांग्रेस पार्टी केवल सरकारों और अन्य राजनीतिक दलों की गलतियां ढूंढने में लगी है कि किस प्रकार से वह देश और प्रदेश में नकारात्मक राजनीति कर सके और माहौल बिगाड़ सके। उन्होंने कहा कि जनता ने सब देखा है कि किसने सकारात्मक कार्य किया है और किसने नकारात्मक कार्य किए हैं फैसला जनता ही लेगी। कांग्रेस को सीख लेनी चाहिए कि देशभर में कांग्रेस पार्टी का वर्चस्व समाप्त होते जा रहा है। आज कांग्रेस पार्टी के पास न तो नेता है और न ही नीति।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!