हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 जिलों के DC व डेढ़ दर्जन SDM बदले

Edited By Vijay, Updated: 04 Jul, 2019 10:39 PM

transferre of dc and sdm

प्रदेश सरकार ने देर रात तबादलों की लंबी सूची जारी करते हुए 3 जिलों के डी.सी. और करीब डेढ़ दर्जन एस.डी.एम. बदल दिए हैं। तबदील किए गए अधिकारियों में 14 आई.ए.एस., एक आई.पी.एस. और 50 एच.ए.एस. अधिकारी भी शामिल हैं।

शिमला: प्रदेश सरकार ने देर रात तबादलों की लंबी सूची जारी करते हुए 3 जिलों के डी.सी. और करीब डेढ़ दर्जन एस.डी.एम. बदल दिए हैं। तबदील किए गए अधिकारियों में 14 आई.ए.एस., एक आई.पी.एस. और 50 एच.ए.एस. अधिकारी भी शामिल हैं। तबादला आदेशों के अनुसार हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव आर.के. पुर्थी सिरमौर, कार्यकारी अधिकारी बी.बी.एन.डी.ए. के.सी. चमन सोलन और विशेष सचिव गृह एवं सतर्कता राकेश शर्मा किन्नौर के नए डी.सी. होंगे।

डी.सी. सोलन विनोद कुमार को कांगड़ा बैंक की कमान

जिन आई.ए.एस. अधिकारियों को बदला गया है उनमें जगदीश चंद्र को आबकारी एवं कराधान से लोक निर्माण विभाग, सचिव लोकायुक्त मधु बाला को विभागीय जांच आयुक्त, एम.डी. एच.आर.टी.सी. संदीप भटनागर को मंडलायुक्त कांगड़ा, रजिस्ट्रार को-आप्रेटिव सोसायटी डॉ. अजय शर्मा को आबकारी एवं कराधान आयुक्त, प्रतिनियुक्ति से लौटे सी. पाल रासू को निदेशक टी.सी.पी., राजीव शर्मा को आबकारी एवं कराधान आयुक्त से मंडलीय आयुक्त शिमला, के.एस. बसंत को नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त से एम.डी. कम चीफ  सी.ई.ओ. धर्मशाला स्मार्ट सिटी, डी.सी. सोलन विनोद कुमार को एम.डी. कांगड़ा बैंक, निदेशक पर्यटन यूनस को एम.डी. एच.आर.टी.सी., डी.सी. सिरमौर ललित जैन को निदेशक लोक वित्त एवं पब्लिक इंटरप्राइजिज, डी.सी. किन्नौर गोपाल चंद को निदेशक सतर्कता और ए.डी.सी. सिरमौर आदित्य नेगी को सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लगाया है।

आई.पी.एस. संजय कुंडू को सौंपा अतिरिक्त जिम्मा

इसी तरह आई.पी.एस. अधिकारी संजय कुंडू को प्रधान सचिव आबकारी एवं कराधान का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। सरकार ने जिन 50 एच.ए.एस. अधिकारियों को बदला है उनमें राकेश शर्मा को डी.सी. किन्नौर, प्रदीप ठाकुर को नगर निगम धर्मशाला का आयुक्त, राजीव कुमार को रजिस्ट्रार नौणी विश्वविद्यालय सोलन, विनय कुमार को एम.डी. कांगड़ा बैंक से अतिरिक्त आयुक्त धर्मशाला नगर निगम, जिला पर्यटन अधिकारी मधु चौधरी को रजिस्ट्रार तकनीकी विश्वविद्यालय नौणी, ए.डी.एम. बिलासपुर राजीव कुमार को रजिस्ट्रार, कलस्टर विश्वविद्यालय मंडी और जी.एम. कार्मिक एस.पी.वी. धर्मशाला स्मार्ट सिटी विनय धीमान को ए.डी.एम. बिलासपुर लगाया गया है।

एस.डी.एम. बंगाणा संजीव कुमार को आर.टी.ओ. बिलासपुर की कमान

ए.सी. टू डी.सी. मंडी राजकृष्ण को एस.डी.एम. धर्मपुर, ए.सी. टू डी.सी. शिमला निशांत ठाकुर को कार्यकारी निदेशक हिमुडा, रजिस्ट्रार तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर बचन सिंह को एस.डी.एम. चुवाड़ी, आर.टी.ओ. मंडी कृष्ण चंद को आर.टी.ओ. कुल्लू, एस.डी.एम. बंगाणा संजीव कुमार को आर.टी.ओ. बिलासपुर और संयुक्त निदेशक हमीरपुर मैडीकल कालेज चिरंजी लाल को एस.डी.एम. हमीरपुर लगाया है।

सचिव शिक्षा बोर्ड धर्मशाला हरीश गज्जू को एस.डी.एम. मंडी लगाया

ए.सी. टू डी.सी. कांगड़ा मदन कुमार को एस.डी.एम. ज्वाली, एस.डी.एम. चौपाल अजीत कुमार को एस.डी.एम. बड़सर, सचिव शिक्षा बोर्ड धर्मशाला हरीश गज्जू को एस.डी.एम. मंडी, जी.एम. एच.पी.एम.सी. सुरेंद्र माल्टू को संयुक्त निदेशक पंचायती राज, एस.डी.एम. हमीरपुर शशिपाल को एस.डी.एम. नगरोटा बगवां, ए.सी. टू डी.सी. हमीरपुर सुनैना शर्मा को जिला पर्यटन अधिकारी कांगड़ा, आर.टी.ओ. बिलासपुर सिद्धार्थ आचार्य को ए.सी. टू डी.सी. बिलासपुर, नरेंद्र कुमार को उपसचिव राजस्व, छवि नांटा को एस.डी.एम. धीरा, एस.डी.एम. स्वारघाट अनिल कुमार को एस.डी.एम. चौपाल, एस.डी.एम. भरमौर पी.पी. सिंह को ए.डी.एम. भरमौर, एस.डी.एम. चुवाड़ी अवनिंद्र कुमार को एस.डी.एम. रिकांगपिओ, एस.डी.एम. मंडी सन्नी शर्मा को ए.सी. टू डी.सी. हमीरपुर, एस.डी.एम. ज्वालामुखी राकेश शर्मा को संयुक्त निदेशक हमीरपुर मैडीकल कालेज और ए.सी. टू डी.सी. बिलासपुर पूजा चौहान को जी.एम. कार्मिक एस.पी.वी. धर्मशाला स्मार्ट सिटी लगाया गया है।

एस.डी.एम. नैरचौक धर्मेश कुमार को सचिव स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला का जिम्मा

एस.डी.एम. रिकांगपिओ सुरेंद्र कुमार को एस.डी.एम. नैरचौक, एस.डी.एम. नैरचौक धर्मेश कुमार को सचिव स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, ए.सी. टू डी.सी. मंडी कुलदीप पटियाल को ए.सी. टू डी.सी. मंडी, एस.डी.एम. बड़सर विशाल शर्मा को एस.डी.एम. बंगाणा, ए.सी. टू डी.सी. सिरमौर सुरेंद्र राठौर को ए.सी. टू डी.सी. शिमला, एस.डी.एम. ज्वाली अरुण कुमार को ए.सी. टू डी.सी. धर्मशाला, संयुक्त निदेशक पंचायती राज चंदन कपूर को ए.सी. टू डी.सी. शिमला, ए.सी. कम बी.डी.ओ. मनमोहन सिंह को एस.डी.एम. निचार, ए.सी. कम बी.डो.ओ. सुजानपुर टिहरा मनीष सोनी को एस.डी.एम. चम्बा, ए.सी. कम बी.डी.ओ. रोहड़ू, एच.ए. सिंह को प्रोजैक्ट ऑफिसर आई.टी.डी.पी. किन्नौर और एस.डी.एम नगरोटा बगवां अंकुश शर्मा को एस.डी.एम. ज्वालामुखी लगाया गया है।

एस.डी.एम. बैजनाथ रामेश्वर दास होंगे ए.सी. टू डी.सी. सिरमौर

एस.डी.एम. धीरा संजय कुमार को ए.सी. टू डी.सी. मंडी, एस.डी.एम. धर्मपुर विवेक शर्मा को एस.डी.एम. नाहन, एस.डी.एम. उदयपुर सुभाष गौतम को एस.डी.एम. स्वारघाट, एस.डी.एम. नाहन प्रदीप कुमार को एस.डी.एम. उदयपुर, आर.टी.ओ. कुल्लू भुवन शर्मा को जी.एम. एच.पी.एम.सी., ए.सी. टू डी.सी. मंडी अवनीश शर्मा को ए.सी. टू डी.सी. बिलासपुर, एस.डी.एम. बैजनाथ रामेश्वर दास को ए.सी. टू डी.सी. सिरमौर, ए.सी. टू डी.सी. किन्नौर सलीम आजम को जिला पर्यटन अधिकारी चम्बा, सदस्य सचिव महिला आयोग संत राम को आर.टी.ओ. मंडी, ए.सी. टू डी.सी. शिमला विवेक जम्वाल को एस.डी.एम. बैजनाथ तथा पदोन्नत होकर एच.ए.एस. बनी संगीता गुप्ता को सदस्य सचिव महिला आयोग शिमला में तैनाती दी गई है।

168 हैड कांस्टेबल और कांस्टेबल के तबादले

वहीं पुलिस विभाग में 168 हैड कांस्टेबल और कांस्टेबल के तबादले हुए हंै। पुलिस विभाग ने तबादला आदेश को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। अब शीघ्र ही कांस्टेबल को अपने-अपने कार्यभार संभालने होंगे। ये तबादले प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुए हैं।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!