6 HPS अधिकारियों के तबादले, विजय कुमार को ASP चम्बा की कमान

Edited By Vijay, Updated: 08 May, 2018 06:18 PM

transfer of 6 hps offficer vijay kumar to command asp chamba

राज्य सरकार ने 6 एच.पी.एस. अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसके तहत ए.एस.पी. लीव रिजर्व स्टेट विजीलैंस शिमला वीरेंद्र कालिया को ए.एस.पी. सी.आई.डी. (क्राइम) लगाया गया है।

शिमला: राज्य सरकार ने 6 एच.पी.एस. अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसके तहत ए.एस.पी. लीव रिजर्व स्टेट विजीलैंस शिमला वीरेंद्र कालिया को ए.एस.पी. सी.आई.डी. (क्राइम) लगाया गया है। डी.आई.जी. (क्राइम) के रिक्त पद पर उनकी यह तैनाती की गई है। इसके साथ ही ए.एस.पी. स्टेट विजीलैंस धर्मशाला विजय कुमार को ए.एस.पी. चम्बा, सी.आई.डी. परमाणु जिला से फोर्थ आई.आर.बी. जंगलबैरी को अंडर ट्रांसफर चल रहे नरेंद्र कुमार को डी.एस.पी. फिफ्थ आई.आर.बी. बस्सी, स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल (एस.एन.सी.सी.) यूनिट शिमला से डी.एस.पी. सिक्स्थ आई.आर. कोहलर को अंडर ट्रांसफर चल रहे भूपिंद्र सिंह को अब डी.एस.पी. (लीव रिजर्व) स्टेट विजीलैंस शिमला लगाया गया है।


संगड़ाह के पहले एस.डी.पी.ओ. होंगे अनिल कुमार
डी.एस.पी. सैकेंड आई.आर.बी. सकोह तिलक राज को डी.एस.पी. स्टेट विजीलैंस चम्बा लगाया गया है। डी.एस.पी. सिक्स्थ आई.आर.बी. कोहलर अनिल कुमार को एस.डी.पी.ओ. संगड़ाह जिला सिरमौर लगाया गया है। अनिल कुमार संगड़ाह के पहले एस.डी.पी.ओ. होंगे। बीते वर्ष अक्तूबर माह में पूर्व सरकार ने यहां डी.एस.पी. कार्यालय का उद्घाटन किया था। इसी कड़ी में वर्तमान सरकार ने यहां एस.डी.पी.ओ. की नियुक्ति की है। इस आशय से अधिसूचना जारी कर दी गई है।


7 अधिकारियों को पदोन्नति के बाद तैनाती
सरकार ने 7 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति के बाद पोस्टिंग दी है। इसके तहत अजय कुमार को डी.एस.पी. सैकेंड आई.आर.बी. सकोह, राजू को डी.एस.पी. स्टेट विजीलैंस केलांग, पवन कुमार को डी.एस.पी. थर्ड आई.आर.बी., ओंकार सिंह को डी.एस.पी. पी.टी.सी. डरोह, फिरोज खान को डी.एस.पी. थर्ड आई.आर.बी. पंडोह, रणधीर सिंह को डी.एस.पी. स्टेट विजीलैंस धर्मशाला और नरैण सिंह को डी.एस.पी. फिफ्थ आई.आर.बी. बस्सी लगाया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!