Edited By Vijay, Updated: 14 May, 2019 06:16 PM
जे.बी.टी./डी.एल.एड. के 671 पदों पर बी.एड. धारकों को शामिल करने का जे.बी.टी. व डी.एल.एड. के छात्रों ने कड़ा विरोध किया है। डाईट और अन्य प्राइवेट कॉलेज के प्रशिक्षु छात्र जे.बी.टी./डी.एल.एड. के पदों पर बी.एड. धारकों को शामिल करने के विरोध हेतु पुलिस...
धर्मशाला (नवीन): जे.बी.टी./डी.एल.एड. के 671 पदों पर बी.एड. धारकों को शामिल करने का जे.बी.टी. व डी.एल.एड. के छात्रों ने कड़ा विरोध किया है। डाईट और अन्य प्राइवेट कॉलेज के प्रशिक्षु छात्र जे.बी.टी./डी.एल.एड. के पदों पर बी.एड. धारकों को शामिल करने के विरोध हेतु पुलिस ग्राऊंड धर्मशाला में इकट्ठा हुए हैं। इस दौरान उन्होंने सरकार से मांग की है कि बी.एड. डिग्री धारकों को केवल टी.जी.टी. पदों के लिए ही मान्य किया जाए क्योंकि उनकी विशेषज्ञता केवल 6-12 कक्षा तक ही होती है। छात्रों ने कहा कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो कक्षाओं का बहिष्कार किया जाएगा।
प्रशिक्षु छात्रों में विकास शर्मा, रमन कुमार, सुनीता, मनीष ठाकुर, दीपक, रोहित, कार्तिक, अशोक, ममता, अर्चना आदि ने बताया कि प्रदेश में पहले से ही 20 हजार से ज्यादा प्रशिक्षु छात्र बेरोजगार हैं और डाईट और अन्य प्राइवेट कॉलेज से करीब 8 हजार से ज्यादा प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जिन्होंने जे.बी.टी./डी.एल.एड. का प्रशिक्षण प्राप्त कर रखा है और जो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, उनके साथ अन्याय हो रहा है।
उन्होंने कहा कि 12 मई को हमीरपुर चयन आयोग द्वारा द्वारा जे.बी.टी. डी.एल.एड. के 671 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 36 हजार प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें लगभग 6 हजार परीक्षार्थी जे.बी.टी. डी.एल.एड. का प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थी हैं और शेष परीक्षार्थी लगभग 30 हजार बी.एड. धारक शामिल हुए थे। उन्होंने मांग की है कि बी.एड. डिग्री धारकों को केवल टी.जी.टी. पदों के लिए ही मान्य किया जाए।