Edited By Simpy Khanna, Updated: 05 Dec, 2019 01:59 PM
रोहतांग सुरंग में काम करते हुए एक मजदूर का साथ दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी मुताबिक यह मजदूर टनल में सीलिंग का काम कर रहा था। काम करते हुए वह अचानक छत से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने तुरंत उसे मिशन...
मनाली : रोहतांग सुरंग में काम करते हुए एक मजदूर का साथ दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी मुताबिक यह मजदूर टनल में सीलिंग का काम कर रहा था। काम करते हुए वह अचानक छत से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने तुरंत उसे मिशन अस्पताल मनाली पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान मजाहीर (46) पुत्र कमारूदीन निवासी जलाई वार्ड नंबर पांच जिला सिरसा, बिहार के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मजदूर के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।