कुमारहट्टी में NH निर्माण कंपनी के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, दी ये चेतावनी

Edited By Vijay, Updated: 22 Oct, 2020 04:17 PM

traders protest in kumarhatti

कुमारहट्टी व्यापार मंडल ने वीरवार को परवाणु-सोलन फोरलेन बना रही ग्रिल कंपनी के खिलाफ कुमारहट्टी में प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल कुमारहट्टी की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए व्यापार मंडल के प्रधान अशोक सूद, उपप्रधान जयपाल अग्रवाल, कैशियर कुंदन वर्मा,...

कुमारहट्टी (नरेश पाल): कुमारहट्टी व्यापार मंडल ने वीरवार को परवाणु-सोलन फोरलेन बना रही ग्रिल कंपनी के खिलाफ  कुमारहट्टी में प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल कुमारहट्टी की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए व्यापार मंडल के प्रधान अशोक सूद, उपप्रधान जयपाल अग्रवाल, कैशियर कुंदन वर्मा, देवेंद्र गुप्ता व राकेश गुप्ता ने कहा कि जब से फोरलेन का कार्य चला है, कुमारहट्टी के लोगों की जान आफत में फंसी गई है। सड़कों की लगातार बिगड़ रही हालत के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं। व्यापार मंडल के सदस्यों ने वीरवार को कुमारहट्टी चौक पर प्रदर्शन करते हुए व कंपनी व प्रशासन के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि 3 दिन में फोरलेन बना रही कंपनी सड़कों की हालत सुधारने का कार्य शुरू नहीं करती है तो कंपनी के खिलाफ  व्यापार मंडल सड़कों पर उतर आएगा व चक्का जाम करेगा।

उल्लेखनीय है कि जब से कुमारहट्टी में फोरलेन के लिए फ्लाईओवर बन रहा है तब से लेकर सड़कों की खस्ता हालत के कारण लगातार उड़ रही धूल-मिट्टी से स्थानीय जनता परेशान है। कोविड महामारी के चलते लगातार उड़ रही धूल से स्थानीय ग्रामीणों का स्वास्थ्य खराब होता जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि वह इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन एसडीएम सोलन व डीसी सोलन से भी कई बार मिल चुके हैं। उसके बावजूद भी कंपनी सड़कों के रखरखाव के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि अगर शीघ्र ही सड़कों की रिपेयर नहीं की गई तो मजबूरन उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!