क्रिसमस पर डल्हौजी में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, कारोबारियों के खिले चेहरे

Edited By Vijay, Updated: 25 Dec, 2020 06:13 PM

tourists gathered in dalhousie on christmas

जिला चम्बा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डल्हौजी में क्रिसमस पर पर्यटकों की काफी चहल-पहल रही, वहीं नववर्ष मनाने के लिए भी काफी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों को कुछ उम्मीद जगी है।

डल्हौजी (सुभाष): जिला चम्बा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डल्हौजी में क्रिसमस पर पर्यटकों की काफी चहल-पहल रही, वहीं नववर्ष मनाने के लिए भी काफी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों को कुछ उम्मीद जगी है। वीरवार से ही दूसरे राज्यों से पर्यटक परिवार सहित डल्हौजी में क्रिसमस मनाने के लिए पहुंच गए थे। शुक्रवार को भी पर्यटक डल्हौजी में क्रिसमस मनाने के लिए पहुंचे।

कई पर्यटकों ने तो अपना जन्मदिन भी डल्हौजी में मनाया। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने डल्हौजी के सुभाष चौक और गांधी चौक में अंग्रेजों के समय सन् 1863 में बने ऐतिहासिक चर्चों में प्रार्थना की और क्रिसमस मनाई। डल्हौजी के ऊंचाई वाले पिकनिक स्थलों लक्कड़ मंडी, कालाटॉप, डायनकुंड और खजियार में पर्यटकों ने पहले से पड़ी बर्फ देखने का भी आनंद उठाया और मौज-मस्ती की। क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए डल्हौजी आए पर्यटकों को देख स्थानीय लोगों, होटल वालों और दुकानदारों में खुशी की लहर उमड़ पड़ी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!