नाके पर पर्यटकों से 501 ग्राम चरस बरामद, युवक-युवती गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 12 Nov, 2019 08:26 PM

tourist arrested with hashish

जरी पुलिस ने पर्यटक युवक व युवती को 501 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): जरी पुलिस ने पर्यटक युवक व युवती को 501 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस के अनुसार जरी पुलिस की एक टीम ने जैल नाला के पास नाका लगाया था। इस दौरान एक युवक और युवती को शक के आधार पर पूछताछ के लिए रोका तो वे पुलिस के सवालों का सही जवाब नहीं दे पाए।

हैदराबाद के रहने वाले हैं युवक-युवती

जब शक के आधार पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से चरस मिली  501 ग्राम बरामद हुई। पुलिस दोनों को गिरफ्तार करके थाने ले गई है। एसपी गौरव सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय प्रियंका वर्मा और आमिर के रूप में हुई है और दोनों हैदराबाद के रहने वाले हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!