कांगड़ा में और तीन नए केस, एक हेड कांस्टेबल भी शामिल

Edited By prashant sharma, Updated: 12 May, 2020 05:51 PM

three new cases one head constable also included in kangra

हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले में कोरोना वारयस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले में तीन और नए मामले सामने आए हैं।

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले में कोरोना वारयस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले में तीन और नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। मंगलवार सुबह यहां तीन और नए मामले मिले हैं। दो केस पालमपुर क्षेत्र से हैं। कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन ने इसकी पुष्टि की है। पंचरुखी थाने का हेडकॉस्टेबल कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। फिलहाल, थाने का कामकाज रोक दिया गया है। वहीं, एक अन्य मझेरना का कोरोना मरीज जालंधर से लौटा था।

एसपी कांगड़ा के अनुसार, तीन मामले पंचरुखी, पपरोला और मझारका (दौलतपुर कांगड़ा) में पाए गए हैं। कांगड़ा में बीते छह दिन में 8 केस मिले हैं। यहां अब कोरोना मरीजों की संख्या 13 पहुंच गई है। हिमाचल में कोरोना मरीजों की संख्या अब 62 हो गई है। बीते सात दिन में सूबे में कोरोना के कुल 22 मामले रिपोर्ट हुए हैं। हिमाचल में कोरोना के सबसे अधिक 17 मामले ऊना जिले में हैं। यहां एक मरीज ठीक हुआ है, जबकि एक एक्टिव है। दूसरे नंबर पर चंबा जिला है। यहां कुल 12 मरीजों में छह ठीक हो चुके हैं, छह एक्टिव केस हैं। इसके बाद सोलन में 9 केस, सभी ठीक हो चुके हैं। इसके बाद कांगड़ा में 13 केस हैं। हमीरपुर में चार में दो एक्टिव केस, मंडी में दो केस (1 एक्टिव), सिरमौर में दोनों मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा, बिलासपुर में दो कुल और एक्टिव मरीज हैं। शिमला में एक केस है। सूबे में दो लोगों को कोरोना से मौत हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!