4 दिन बाद मढ़ी में लौटी रौनक, इन वाहनों में हजारों सैलानियों ने रोहतांग दर्रे की वादियों को निहारा

Edited By kirti, Updated: 11 May, 2018 10:48 AM

thousands of tourists in rohtang pass for vehicles

मौसम खुलते ही प्रशासन ने रोहतांग दर्रे को सैलानियों के लिए बहाल कर दिया है। वीरवार को धूप खिलते ही सैलानियों ने मढ़ी का रुख किया। सैलानियों की दस्तक से चार दिन बाद मढ़ी में रौनक लौट आई है। एन.जी.टी. के आदेशानुसार प्रशासन ने मढ़ी के आसपास स्नो...

मनाली : मौसम खुलते ही प्रशासन ने रोहतांग दर्रे को सैलानियों के लिए बहाल कर दिया है। वीरवार को धूप खिलते ही सैलानियों ने मढ़ी का रुख किया। सैलानियों की दस्तक से चार दिन बाद मढ़ी में रौनक लौट आई है। एन.जी.टी. के आदेशानुसार प्रशासन ने मढ़ी के आसपास स्नो स्कूटर, माऊंटेन बाइक सहित समस्त साहसिक गतिविधियों को संचालित करने के लिए अलग से जगह चिन्हित की है। रोहतांग दर्रे में मात्र फोटोग्राफर और कुल्लवी परिधान का कारोबार करने वाली महिलाएं ही जा सकती हैं।

1200 पर्यटक वाहन मढ़ी भेजे गए
अन्य सभी प्रकार की गतिविधियां मढ़ी के आसपास ही संचालित की जा सकेंगी। एन.जी.टी. के आदेशानुसार वीरवार को 1200 पर्यटक वाहन मढ़ी भेजे गए। इन वाहनों में हजारों सैलानियों ने मढ़ी से रोहतांग दर्रे की वादियों को निहारा। फोटोग्राफर यूनियन के प्रधान दुर्गा दत्त ने बताया कि दर्रे में सैलानियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वीरवार को मौसम खुलते ही सैलानियों ने मढ़ी का रुख किया और विभिन्न साहसिक खेलों का आनंद उठाया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!