Edited By Jinesh Kumar, Updated: 24 Sep, 2020 07:21 PM
सिने स्टार उर्मिला मातोंडकर द्वारा हिमाचल को नशे का गढ़ बताने पर रोष व्यक्त करते हुए हिमाचल के लोकगायक करनैल राणा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के बयानों से इन लोगों की संकुचित सोच दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि सस्ती...
धर्मशाला (ब्यूरो): सिने स्टार उर्मिला मातोंडकर द्वारा हिमाचल को नशे का गढ़ बताने पर रोष व्यक्त करते हुए हिमाचल के लोकगायक करनैल राणा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के बयानों से इन लोगों की संकुचित सोच दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए यह लोग प्रदेश के लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। प्रदेश देवी-देवतओं की भूमि है साथ ही हिमाचल शूरवीरों की धरती है। अगर हिमाचल नशे का गढ़ होता तो इस पावन धरती से इतने शूरवीर योद्धा, कलाकार व स्टार पैदा नहीं होते। उन्होंने कहा कि ऊर्मिला मातोंडकर ने हिमाचल का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि एडवोकेट विश्व चक्षु ने उर्मिला के खिलाफ इस संबंध में मामला दर्ज किया है, जिसका वह पुरजोर समर्थन करते हैं।