Edited By kirti, Updated: 24 Jan, 2020 05:33 PM
25 जनवरी, 1971 को पूर्ण राज्य का दर्जा हासिल किए हिमाचल प्रदेश को पूरे 49 साल हो जाएंगे, जिसको लेकर बिलासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झंडूता में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जहां पुलिस स्कोह और शिमला होमगार्ड के संयुक्त बैंड...
बिलासपुर(मुकेश): 25 जनवरी, 1971 को पूर्ण राज्य का दर्जा हासिल किए हिमाचल प्रदेश को पूरे 49 साल हो जाएंगे, जिसको लेकर बिलासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झंडूता में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जहां पुलिस स्कोह और शिमला होमगार्ड के संयुक्त बैंड की धुने झंडुत्ता में सुनाई दे रही है। हिमाचल पुलिस और होमगार्ड के संयुक्त बैंड के द्वारा हिमाचल प्रदेश पूर्ण राजत्व दिवस की तैयारियां झंडूता में जोर-शोर से चल रही है यह मधुर धुने झंडूता में मनाए जाने वाले हिमाचल राज्य पूर्ण दिवस के उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में चार चांद लगाने वाले है। हिमाचली पहाड़ी गानों पर देशभक्ति के गानों पर बजने वाली यह धोने उपस्थित लोगों का मन मोह लेती है हिमाचल प्रदेश पुलिस होमगार्ड जिला प्रशासन राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों में जुटी है और कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती।