इस शख्स ने 40 डिग्री तापमान में उगाया सेब, बागवानों के लिए बना चर्चा का विषय

Edited By Ekta, Updated: 12 Jul, 2019 03:30 PM

this person has grown in 40 degree temperature apple

अगर दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो इंसान किसी भी मुकाम को हासिल कर सकता है। ऐसे ही मुकाम को हासिल किया है मंडी के श्याम लाल ने। उसने 40 डिग्री तापमान में सेब उगा कर बागवानों के लिए एक चर्चा का विषय बन गया है। सुंदरनगर की ग्राम पंचायत कपाही के...

सुंदरनगर (नितेश सैनी): अगर दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो इंसान किसी भी मुकाम को हासिल कर सकता है। ऐसे ही मुकाम को हासिल किया है मंडी के श्याम लाल ने। उसने 40 डिग्री तापमान में सेब उगा कर बागवानों के लिए एक चर्चा का विषय बन गया है। सुंदरनगर की ग्राम पंचायत कपाही के डोढवां निवासी सेवानिवृत फोरमैन श्याम लाल पुत्र शंकर दास के आंगन में मीठे रायल किस्म के सेब लगने से क्षेत्र के लोग भी हैरान है। सुंदरनगर जैसा गर्म क्षेत्र जहां का तापमान गर्मियों में 40 डिग्री तक पहुंचने के बावजूद ठंठे क्षेत्र का फल सेब लगना चर्चा का विषय बन गया है। 
PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि श्याम लाल बिजली विभाग से बतौर फोरमैन के पद से रिटायर्ड हुए थे। उन्होंने 4 वर्ष पहले अपने गांव में सेब की आर्गेनिक खेती शुरू की थी। उन्होंने सेब के कुल 5 पेड़ लगाए हैं और इनमें से एक पेड़ सेब की बंपर फसल से लबालब भरा हुआ है। श्याम लाल ने कहा कि बिजली विभाग से रिटायर होने पर बागवानी की ओर रूख किया और घर के साथ लगती जमीन पर विभिन्न फलों के पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि मात्र एक पेड़ से ही लगभग एक क्विंटल सेब की फसल प्राप्त की है।
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि सुंदरनगर जैसे गर्म क्षेत्र में सेब उगाने को लेकर उन्हें प्रेरणा लोगों द्वारा हमीरपुर, ऊना आदि जैसे अत्यधिक गर्म क्षेत्रों सेब उगाने से मिली। उन्होंने कहा कि जब इन क्षेत्रों में सेब का उत्पादन हो सकता है तो सुंदरनगर में भी यह संभव है। वहीं श्याम लाल सेब के साथ-साथ स्ट्रॉबेरी, कटहला, अश्वगंधा व आम की खेती भी कर रहे हैं। श्याम लाल ने प्रदेश सरकार से सेब के उत्पादन को लेकर सुंदरनगर क्षेत्र में प्रोत्साहन देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर सुंदरनगर में प्रदेश सरकार, कृषि व बागवानी विभाग लोगों को सेब के उत्पादन को लेकर लोगों को जागरूक व प्रशिक्षित करे तो यहां भी पहाड़ी इलाकों की तरह सेब के बगीचे लहलहा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे कृषकों की अजिविका में भी वृद्धि होगी। श्याम लाल ने सेब के उत्पादन को लेकर अन्य लोगों को भी अपने तौर दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!