केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे ये IPS Officer होंगे SP सोलन, अधिसूचना जारी

Edited By Vijay, Updated: 04 May, 2018 08:55 PM

this ips officer will sp solan

रदेश सरकार ने वर्ष 2006 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी मधुसूदन को जिला पुलिस अधीक्षक सोलन लगाया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने पर सरकार ने उन्हें यह कार्यभार सौंपा है, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

शिमला: प्रदेश सरकार ने वर्ष 2006 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी मधुसूदन को जिला पुलिस अधीक्षक सोलन लगाया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने पर सरकार ने उन्हें यह कार्यभार सौंपा है, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। मधुसूदन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के अंतर्गत निदेशक (प्रशासन) एम/ओ कॉप्रोरेट अफेयर, ए.एफ.आई.ओ. गर्वमैंट ऑफ इंडिया के पद पर न्यू दिल्ली में तैनात थे। बता दें कि कसौली हत्याकांड को कड़ा संज्ञान लेते हुए सरकार ने बीते दिन एस.पी. सोलन मोहित चावला को उनके पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय अटैच किया था। इसी कड़ी में अब सरकार ने आई.पी.एस. मधुसूदन को एस.पी. सोलन लगाया है। एस.पी. सोलन के साथ-साथ सरकार ने डी.एस.पी. परमाणु रमेश शर्मा और एस.एच.ओ. धर्मपुर व कसौली को भी हटा दिया था।


मुख्यमंत्री ने की अधिकारियों के साथ बैठक
सूचना के अनुसार वीरवार के बाद शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आम जनता को बेहतर कानून व्यवस्था उपलब्ध करवाने और अपराधिक तत्वों पर शिंकजा कसने के लिए कड़े कदम उठाने के दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने बीते दिन भी दिल्ली से लौटने पर उच्च अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की थी।


बी.के. अग्रवाल को सौंपा तरुण कपूर के विभागों का जिम्मा
राज्य सरकार ने वर्ष 1985 बैच के वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी बी.के. अग्रवाल को अतिरिक्त मुख्य सचिव वन, आवास, टी.सी.पी, योजना, शहरी विकास तथा युवा खेल एवं सेवाएं का कार्यभार सौंपा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण कपूर के 11 मई तक कैलीर्फोनिया विश्वविद्यालय में ट्रेनिंग पर जाने के चलते फिलहाल उन्हे उक्त कार्यभार सौंपा गया है। आई.ए.एस. अधिकारी तरुण कपूर के वापस लौटने पर सरकार उन्हें अन्य दायित्व सौंपा सकती है। बी.के. अग्रवाल बीते दिनों की प्रतिनियुक्ति से लौटे है। गौर हो कि मुख्य सचिव विनित चौधरी इस साल  सेवानिवृत्त हो जाएंगे, ऐसे में राज्य सरकार बी.के. अग्रवाल को भी यह अहम जिम्मेदारी सौंप सकती है। मुख्य सचिव की दौड़ में वे सबसे आगे बताए जा रहे हैं।


2 एच.ए.एस. के हुए तबादले
राज्य सरकार ने 2 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। इसके तहत ए.सी टू डी.सी कांगड़ा शिव कृष्ण को ए.सी. टू डी.सी. ऊना लगाया है। इसी तरह ए.सी. टू डी.सी. ऊना के लिए अंडर ट्रांसफर चल रहे बाल कृष्ण को ए.सी. टू डी.सी. कांगड़ा के पद पर तैनात किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!