Edited By Vijay, Updated: 01 Jul, 2018 04:40 PM
शनिवार देर शाम को नादौन में ब्यास नदी के किनारे सड़क पर सैर कर रहे प्रवासी व्यक्ति को एक सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद प्रवासी ने शोर मचाया, जिसके बाद उसके आगे चल रहे उसके साथियों ने उसे तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया।
नादौन: शनिवार देर शाम को नादौन में ब्यास नदी के किनारे सड़क पर सैर कर रहे प्रवासी व्यक्ति को एक सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद प्रवासी ने शोर मचाया, जिसके बाद उसके आगे चल रहे उसके साथियों ने उसे तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया। डा. बी.एस. राणा ने बताया कि सांप का जहर प्रवासी नैनदीन के शरीर में फैल गया था, जिस पर अस्पताल में उसे प्राथमिक उपचार देकर डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा रैफर किया गया है। उक्त प्रवासी नादौन में मूर्ति यां बनाने और बेचने का काम करता है।