Edited By Vijay, Updated: 21 Jun, 2018 09:33 PM
गिरिपार क्षेत्र के शिलाई में एक महिला ने तेल छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर दिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। यह खौफ नाक घटना रोहनाट में हुई। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, फि लहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पांवटा साहिब: गिरिपार क्षेत्र के शिलाई में एक महिला ने तेल छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर दिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। यह खौफ नाक घटना रोहनाट में हुई। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, फि लहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला बीमारी से परेशान थी। जानकारी के अनुसार महिला यहां किराए के कमरे में अपने परिवार के साथ रह रही थी। वीरवार को महिला ने कमरा बंद कर यह खौफनाक कदम उठाया। जब आसपास के लोगों ने देखा तो महिला कमरे में पूरी तरह जल चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने शिलाई पुलिस को सूचना दी। मृतका की पहचान बलमा निवासी गांव कटाड़ी, पंचायत कोटीबोंच के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एस.एच.ओ. शिलाई जसवीर सिंह ने की है।