चोरों ने घर में लगाई सेंध, अढ़ाई लाख के आभूषणों पर किया हाथ साफ

Edited By Vijay, Updated: 04 May, 2019 10:05 PM

thief clean hand on jewellery from house

उपमंडल रामपुर के ब्रदाश में चोरों ने एक घर में घुसकर सोने के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शिकायतकर्ता ईश्वर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

रामपुर बुशहर: उपमंडल रामपुर के ब्रदाश में चोरों ने एक घर में घुसकर सोने के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शिकायतकर्ता ईश्वर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार ईश्वर सिंह बीते रोज सायं के समय परिवार के साथ घर से बाजार के लिए निकला था। इस दौरान चोरों ने घर के मेन डोर का लॉक तोड़कर घर में प्रवेश किया तथा अलमारी का लॉक तोड़कर कर उसमें रखे आभूषणों को चुरा लिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार अलमारी में करीब अढ़ाई लाख रुपए के सोने के आभूषण रखे हुए थे। इनमें सोने का मंगल सूत्र, कान के कांटे, कंगन सहित अन्य आभूषण थे। डी.एस.पी. रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही चोरी का मामला हल किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!