Edited By Vijay, Updated: 08 Aug, 2019 04:29 PM
सोलन के सपरून में बाईपास पर स्थित 3 रेहड़ियों के अज्ञात लोगों ने ताले तोड़ डाले। इनमें से 2 रेहड़ियों से सामान चोरी हुआ है। घटना का पता रेहड़ी मालिकों को तब लगा जब वे सुबह अपनी रेहड़ियां खोलने के लिए पहुंचे।
सोलन (अमित): सोलन के सपरून में बाईपास पर स्थित 3 रेहड़ियों के अज्ञात लोगों ने ताले तोड़ डाले। इनमें से 2 रेहड़ियों से सामान चोरी हुआ है। घटना का पता रेहड़ी मालिकों को तब लगा जब वे सुबह अपनी रेहड़ियां खोलने के लिए पहुंचे। रेहड़ी लगाने वाले अजय ने बताया कि उसकी रेहड़ी के ताले टूटे थे और सामान बिखरा हुआ था।
उसने बताया कि उसकी रेहड़ी से कोई सामान चोरी नहीं हुआ जबकि 2 अन्य रेहड़ियों में से सिगरेट व बीड़ी सहित अन्य सामान चुराया गया है। रेहड़ी लगाने वालों ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।