PICS : इन 6 विभूतियों को मिला हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कार

Edited By Updated: 29 Jan, 2017 07:09 PM

these personalities had 6 himotkarsh national solidarity award

रविवार को लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद के राज्य स्तरीय 43वां वार्षिक अधिवेशन

ऊना: रविवार को लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद के राज्य स्तरीय 43वां वार्षिक अधिवेशन में सांसद अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री विजय चोपड़ा ने की। कार्यक्रम में विशिष्टातिथि एल.आई.सी. हाऊसिंग फाइनांस लिमिटेड के महाप्रबंधक गुरमेल सिंह परमार उपस्थित थे। इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर ने उत्तरी भारत की 6 विभूतियों को हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कारों से अलंकृत किया।

इन्होंने प्राप्त किया पुरस्कार 
इनमें प्रो. डा. जगतराम, विभागाध्यक्ष नेत्र आयुर्विज्ञान पी.जी.आई. चंडीगढ़ को डा. डी.आर. गर्ग स्मारक नेत्र सेवा पुरस्कार, कुरुक्षेत्र के शहीद सिपाही मनदीप सिंह को कै. अमोल कालिया स्मारक शौर्य पुरस्कार (मरणोपरांत), महाराष्ट्र के पुणे से संजय नाहर, अध्यक्ष ‘सरहद’ को लाला जगत नारायण स्मारक मतभेद समाधान एवं शांति पुरस्कार, डा. आचार्य वेद प्रकाश उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष संस्कृत विभाग पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ को संयुक्ता चौधरी डी.एन. चौधरी स्मारक संस्कृत-संस्कृति पुरस्कार, लुधियाना से राजेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष नोबल फाऊंडेशन को इंजी. पंडित राम शर्मा स्मारक सामुदायिक सेवा पुरस्कार व दिल्ली कैंट से आर्मी पब्लिक स्कूल की प्राचार्य नीतू कपूर को संतोष कुंवर स्मारक महिला सशक्तिकरण पुरस्कार से अलंकृत किया गया। शहीद सिपाही मनदीप सिंह की धर्मपत्नी प्रेरणा ने पुरस्कार प्राप्त किया जबकि प्राचार्य नीतू कपूर का पुरस्कार उनके पिता कर्नल रघुवीर सिंह ने प्राप्त किया। 

60 से अधिक मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
समारोह में हिमाचल प्रदेश वि.वि. शिमला, चौधरी सरवण कुमार कृषि वि.वि. पालमपुर, डा. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी वि.वि. नौणी, हिमाचल प्रदेश तकनीकी वि.वि. हमीरपुर तथा प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के विभिन्न कक्षाओं व संकायों में प्रदेश में टॉप करने वाले 60 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल, प्रशस्ति पत्र व स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्मारिका का भी विमोचन किया गया। हिमोत्कर्ष गल्र्ज कालेज की छात्राओं ने गिद्दा तथा हिमोत्कर्ष बाल विद्या निकेतन के प्रवासी बच्चों के स्कूल की छात्राओं ने राजस्थानी समूह नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सांसद अनुराग ठाकुर, पद्मश्री विजय चोपड़ा, एल.आई.सी. एच.एफ.एल. के जी.एम. गुरमेल सिंह परमार व अन्य अधिकारियों को परिषद सदस्यों ने शाल, टोपी व स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!