जयराम सरकार ने इन 11 IAS अधिकारियों को दिया तोहफा

Edited By Ekta, Updated: 23 Jun, 2018 11:03 AM

these 11 ias officers got super time scale

वर्ष, 2001 और 2002 बैच के 11 आई.ए.एस. अधिकारियों को पदोन्नति के बाद सुपरटाइम स्केल दिया गया है, साथ ही 2 आई.ए.एस. और 3 एच.ए.एस. अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। पदोन्नत हुए आई.ए.एस. अधिकारियों में प्रतिनियुक्ति पर चल रहे कार्यकारी निदेशक...

शिमला (कुलदीप): वर्ष, 2001 और 2002 बैच के 11 आई.ए.एस. अधिकारियों को पदोन्नति के बाद सुपरटाइम स्केल दिया गया है, साथ ही 2 आई.ए.एस. और 3 एच.ए.एस. अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। पदोन्नत हुए आई.ए.एस. अधिकारियों में प्रतिनियुक्ति पर चल रहे कार्यकारी निदेशक चमड़ा निर्यात परिषद चेन्नई आर. सेलवम, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे निदेशक आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय भारत सरकार नंदिता गुप्ता, प्रबंध निदेशक एच.आर.टी.सी. डा. संदीप भटनागर, सचिव युवा सेवाएं एवं खेल दिनेश मल्होत्रा, मंडलायुक्त कांगड़ा राजीव कुमार शंकर, मंडलायुक्त शिमला डा. सुनील कुमार चौधरी, सचिव वित्त अक्षय सूद, प्रतिनियुक्ति पर चल रहे निदेशक प्रशासन केंद्रीय विजीलैंस कमीशन नई दिल्ली जी.के. श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त अधिकारी जीत राम कटवाल, विशेष सचिव एम.पी.पी. एंड पावर व एन.सी.ई.एस. डा. अजय शर्मा तथा प्रतिनियुक्ति पर चल रहे निदेशक जनगणना/निदेशक सिटीजन रिजस्ट्रेशन पंजाब व चंडीगढ़ डा. अभिषेक जैन शामिल हैं। 


इन अधिकारियों को वर्ष 2016 से यह लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार ने इसके अलावा प्रदेश 5 प्रशासनिक अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। 2 आई.ए.एस. अधिकारियों निदेशक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मदन चौहान को प्रबंधन निदेशक एच.पी.एम.सी. और विशेष सचिव उद्योग व वन गोपाल शर्मा को प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम कार्पोरेशन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इसी तरह एच.ए.एस. अधिकारी व प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम शिमला अश्विनी राज शाह को अतिरिक्त पंजीयक सहकारी सभाएं धर्मशाला, कार्यकारी निदेशक हिमुडा नरेश ठाकुर को संयुक्त सचिव जनजातीय विकास तथा अतिरिक्त आयुक्त जनजातीय विकास और मुख्यमंत्री के उपसचिव नरेश कुमार को प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश कृषि व ग्रामीण विकास बैंक शिमला का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।
 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!