Edited By Kuldeep, Updated: 16 Feb, 2020 05:22 PM
ठियोग में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार हो रही कर्रवाई से अब नशे का कारोबार करने वाले भी सकते में आ गए हैं। बीते शाम के समय पुलिस ने छैला में गश्त के दौरान एक महिला से 150 ग्राम चरस बरामद की।
ठियोग (सुरेश शर्मा): ठियोग में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार हो रही कर्रवाई से अब नशे का कारोबार करने वाले भी सकते में आ गए हैं। बीते शाम के समय पुलिस ने छैला में गश्त के दौरान एक महिला से 150 ग्राम चरस बरामद की। जब पुलिस गश्त पर थी तो छैला के पास चरैन सड़क पर एक महिला छैला की तरफ पैदल आ रही थी जिसके हाथ में एक कैरी बैग था। और जैसे ही उसने सामने से पुलिस को आते देखा तो उसने अपना रास्ता बदलकर पीछे की तरफ बदल दिया और तेजी से भागने का प्रयास किया। इस दौरान गश्त पर मौजूद महिला पुलिस ने उसका पीछा किया और अपने सहयोगियों की मदद से उस महिला को पकड़ लिया। इस महिला का नाम पता पूछने पर महिला ने अपना नाम राधा देवी (60) पत्नी देसिया राम गांव धार डा. जनाहन व त. ठियोग बताया है। जब पुलिस ने कैरी बैग को खोलकर चैक किया तो इस कैरी बैग के अंदर से तराजू और बतिनुमा चरस बरामद हुई। डीएसपी ठियोग कुलविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला से इस मामले में पूछताछ की जा रही है और मामला दर्ज कर लिया गया है।