Edited By kirti, Updated: 24 May, 2019 02:01 PM
पर्यटन नगरी चायल में 75,000 रुपए के गहने चुराने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से सारे गहने भी बरामद कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार चायल की मशरूम फैक्टरी के क्वार्टर में रहने वाले अनिल वर्मा के कमरे से 3 मई को...
सोलन : पर्यटन नगरी चायल में 75,000 रुपए के गहने चुराने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से सारे गहने भी बरामद कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार चायल की मशरूम फैक्टरी के क्वार्टर में रहने वाले अनिल वर्मा के कमरे से 3 मई को चोरों ने करीब 75,000 रुपए के गहने चुरा लिए थे। चोरों ने सोने का मंगलसूत्र, चेन, अंगूठियां व चांदी के कड़े चुरा लिए थे।
बुधवार देर शाम पुलिस ने आरोपी को उसी के घर से गिरफ्तार किया है। चुराए गए गहनों को पुलिस ने उक्त व्यक्ति जहां मजदूरी करता था, उसकी गऊशाला से बरामद किए हैं। आरोपी को अब सोलन न्यायालय में पेश किया जाएगा। पकड़े गए व्यक्ति की शिनाख्त हंस राज निवासी ओढ़ली जिला शिमला के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता है। ए.एस.पी. सोलन शिव कुमार ने बताया कि चायल में हुई चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त व्यक्ति से चोरी हुए सोने व चांदी के सभी गहने बरामद कर लिए गए हैं।