Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Feb, 2018 10:48 AM
सुंदरनगर के ध्वाल की एक महिला ने अपने फेसबुक पेज पर शनिवार शाम को ससुराल पक्ष द्वारा की जा रही आपबीती लिखी है। उसने कई फोटो अपलोड किए हैं जिसमें महिला के चेहरे, पीठ, हाथ पर गहरे जख्म व टांके लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस आपबीती में महिला ने कई लोगों...
सुंदरनगर (नितेश सैनी): सुंदरनगर के ध्वाल की एक महिला ने अपने फेसबुक पेज पर शनिवार शाम को ससुराल पक्ष द्वारा की जा रही आपबीती लिखी है। उसने कई फोटो अपलोड किए हैं जिसमें महिला के चेहरे, पीठ, हाथ पर गहरे जख्म व टांके लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस आपबीती में महिला ने कई लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
महिला ने ये भी लिखा है की उसकी बार-बार शिकायत करने पर भी पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की और वह उससे मिली हुई है। जब फेसबुक पर महिला की वायरल हो रही पोस्ट की जांच की तो पता चला कि उसके मायके सुंदरनगर के ध्वाल में हैं। महिला से पिछले लंबे समय से ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट होती रही है। उसने अपनी फेसबुक पर पति पवन कुमार, रोशन लाल ससुर, सास हरदेई, चाचा देवी राम ,शेरसिंह पर प्रताड़ना का आरोप लगाया हे।
जानकारी के अनुसार महिला गांव मानरी (बेरी) बरमाणा जिला बिलासपुर पहले भी इस संदर्भ बरमाणा पुलिस में शिकायत हुई थी और उस के बाद दोनों परिवारो के बीच समझौता भी हुआ था। अभी महिला का मोबाइल स्विच ऑफ है। मायके पक्ष को इस घटना की कोई सूचना नहीं है और अभी स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें सूचित किया गया है।