Edited By kirti, Updated: 19 Jan, 2020 10:47 AM
हिमाचल प्रदेश में कई दिनों से हो रही बर्फबारी के बाद आज मौसम साफ हो गया। हालांकि देर शाम को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात भी हुआ। जिससे ठंड और ज्यादा हो गई थी। लेकिन देर रात को मौसम साफ हो गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह के...
ठियोग(सुरेश): हिमाचल प्रदेश में कई दिनों से हो रही बर्फबारी के बाद आज मौसम साफ हो गया। हालांकि देर शाम को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात भी हुआ। जिससे ठंड और ज्यादा हो गई थी। लेकिन देर रात को मौसम साफ हो गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह के समय खिली धूप से आज लोग घरों से बाहर निकले और धूप में बैठे नजर आए। वहीं इस धूप के बाद जंहा बच्चों ने बर्फ की बीच मौज मस्ती की। वहीं लोगों ने अपने पशुओं को भी आज बड़े दिनों बाद अपनी गौशाला से बाहर निकाला।
प्रदेश में पड़ रही इस कड़ाके की ठंड से लोग बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं घरों की छतों पर जमी बर्फ भी अब धीरे धीरे पिघलना शुरू हो गई है। ओर लोग अपने रोजाना के काम कजो में जुट गई है हालांकि अभी बर्फ खेतों में जमी हुई है लेकिन इस धूप खिलने से लोग राहत जरूर महसूस कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ठंड की वजह से घर के अंदर ही रहना पड़ रहा था और ऐसे में बच्चों को बेहद परेशानी हो रही थी और पशुओं को भी गौशाला से बाहर नही निकाला जा रहा था। लेकिन आज जो मौसम साफ हुआ है। इससे ठंड भी दूर होगी और पशुओं को भी राहत मिलेगी।