Edited By kirti, Updated: 09 Jan, 2020 11:40 AM
हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिन से हो रही लगातार बर्फबारी के बाद सब मौसम साफ हो गया है। आज सुबह से ही धूप खिली हुई है। जिसके बाद अब बर्फबारी के दृश्य अति सुंदर और मनमोहक हो गया है।
ठियोग(सुरेश): हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिन से हो रही लगातार बर्फबारी के बाद सब मौसम साफ हो गया है। आज सुबह से ही धूप खिली हुई है। जिसके बाद अब बर्फबारी के दृश्य अति सुंदर और मनमोहक हो गया है।
चारों ओर बर्फ से ढके पहाड़ और पेड़ पौधे प्रकृति की सुंदरता को चार चांद लगा रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानो सूरज की रोशनी के बाद धरती पर मोती चमक रहे हो। चांदी की चादर ओढ़े पहाड़ और पेड़ पौधे बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं और इससे किसानों और बागवानों को संजीवनी मिल गई है।
इस भयंकर और रिकॉर्डतोड़ बर्फबारी से पहाड़ी लोगों का जीवन भी पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। लोगों का संपर्क शेष दुनिया से कट गया है संचार के साधन सभी ठप पड़े हैं। बिजली पानी और यातायात की कोई भी सुविधा बहाल नहीं है।
ऐसे में अब लोग सरकारी महकमे के भरोसे घरों में बैठकर प्रशासन की ओर आस लगाए बैठा है कि कब सड़के खुले और कब बिजली आए। क्या है बर्फबारी के बाद लोगों की समस्याएं।