घुडसवारी कर रहा था सैलानी जोड़ा, तभी बिदक गया घोड़ा

Edited By prashant sharma, Updated: 29 Jan, 2021 01:39 PM

the tourist couple was riding a horse then the horse was stopped

घुडसवारी का एक अलग ही मजा है। शौकिया तौर पर घुडसवारी अक्सर की भी जाती है। शिमला के रिज मैदान पर सैलानियों के लिए यहां विशेष व्यवस्था भी है। हालांकि शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर घुड़सवारी करना एक सैलानी जोड़े को महंगा पड़ गया।

शिमला : घुडसवारी का एक अलग ही मजा है। शौकिया तौर पर घुडसवारी अक्सर की भी जाती है। शिमला के रिज मैदान पर सैलानियों के लिए यहां विशेष व्यवस्था भी है। हालांकि शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर घुड़सवारी करना एक सैलानी जोड़े को महंगा पड़ गया। सैलानी जोड़ा अभी घोड़े पर सवार ही हुआ था कि अचनाक घोड़ा कुछ देखकर बिदक गया। घोड़े पर बैठा सैलानी जोड़ा नीचे गिर गया लेकिन रस्सी में पैर फंसने के कारण अधर में लटक गया जिससे थोड़ा बचाव हो गया। अचानक घोड़े के बिदकने से घोड़े का मालिक भी डर गया। उसने लगाम खींचकर घोड़े को काबू करने की कोशिश की। सैलानी जोड़े को गिरता देखकर आसपास लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने जमीन पर गिरे सैलानी जोड़े को उठाया। 

हालांकि दोनों को कोई चोट नहीं आई। इसके बाद  रिज मैदान पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। वहीं घुड़सवारी करने के शौकीन सैलानी भी कुछ देर के लिए सहम गए। गौरतलब है कि शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर करीब एक दर्जन घोड़े हैं जिनपर सवार होकर सैलानी रिज मैदान की सैर करते हैं। यह घोड़े आमतौर पर बिदकते नहीं हैं लेकिन कई बार कुछ चीजों को देखकर डर जाते हैं। रिज मैदान पर सारे घोड़ों की व्यवस्था नगर निगम देखता है। अंग्रेजों के जमाने से रिज मैदान पर घुड़सवारी का चलन रहा है।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!