Edited By kirti, Updated: 04 Aug, 2018 03:35 PM
पार्वती घाटी के सरसाडी गांव में शनिवार को एक तेज रफ्तार जीप गहरी खाई में लुढ़कने के बाद उफनती पार्वती नदी में जा गिरी है जिसके चलते 2 लोग घायल हो गए है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।...
कुल्लू(शम्भू प्रकाश): पार्वती घाटी के सरसाडी गांव में शनिवार को एक तेज रफ्तार जीप गहरी खाई में लुढ़कने के बाद उफनती पार्वती नदी में जा गिरी है जिसके चलते 2 लोग घायल हो गए है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसे के पीछे खराब सड़क को वजह माना जा रहा है। यह ट्राला जीप पार्वती नदी में डूब गई। जिसका कुछ हिस्सा ही नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि फिलहाल जीप को खाई से निकालने के प्रयास हो रहे हैं। पुलिस चौकी प्रभारी चिन्त राम ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हेड कांस्टेबल संजय को टीम लेकर मौके पर भेज दिया है।