Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Mar, 2018 11:15 AM
जो भी हो सोशल मीडिया बड़े काम की चीज है। सोशल मीडिया किसी भी मुद्दे को उठाने का आजकल सबसे बढिय़ा माध्यम बन गया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर की ही बात करें तो उनके सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में फॉलोअर हैं। ये फॉलोअर आए दिन...
ऊना : जो भी हो सोशल मीडिया बड़े काम की चीज है। सोशल मीडिया किसी भी मुद्दे को उठाने का आजकल सबसे बढिय़ा माध्यम बन गया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर की ही बात करें तो उनके सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में फॉलोअर हैं। ये फॉलोअर आए दिन उनके ट्विटर और फेसबुक अकाऊंट पर अपनी समस्याएं सांझा करते रहते हैं। सांसद अनुराग इन समस्याओं का संज्ञान लेकर उनका समाधान भी करते रहते हैं।
अनुराग सोशल मीडिया के माध्यम से मदद
हिमाचल निवासी रितिक शर्मा ने पोस्ट ऑफिस में स्लो इंटरनैट की समस्या से परेशान होकर अपनी बात अनुराग ठाकुर के माध्यम से बी.एस.एन.एल. ऑफिस के सामने उठाई। इसके जवाब में अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया के माध्यम से ही रितिक की परेशानी के बारे में बी.एस.एन.एल. के अधिकारियों को अवगत करवाया और इसके समाधान की बात कही। अनुराग द्वारा कहने पर बी.एस.एन.एल. ने जल्द कार्रवाई करते हुए न केवल रितिक की समस्या को दूर किया बल्कि अपने ट्विटर पर अपडेट भी किया।