जिस राजा के घर जन्म लिया उसका नाम तो तहजीब से बोले सुरेश : पूर्व CPS

Edited By kirti, Updated: 25 Oct, 2018 02:43 PM

the name of the king who was born in his house

पूर्व में वीरभद्र सरकार में सीपीएस रहे  रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस विधायक विनय कुमार को शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज का भाषण नागवार गुजरा है। दरअसल शिक्षा मंत्री हालही में कुछ दिन पहले रेणुका जी दौरे पर आए थे, जहां उन्होंने मीडिया...

नाहन(सतीश) : पूर्व में वीरभद्र सरकार में सीपीएस रहे  रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस विधायक विनय कुमार को शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज का भाषण नागवार गुजरा है। दरअसल शिक्षा मंत्री हालही में कुछ दिन पहले रेणुका जी दौरे पर आए थे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशाना साधा था। इसी मुद्दे पर पूर्व सीपीएस एवं रेणुका जी के विधायक विनय कुमार ने शिक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि हम शिक्षा मंत्री को सुरेश भारद्वाज जी कहकर संबोधित कर रहे हैं, लेकिन शिक्षा मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम के आगे जी लगाना भी उचित नहीं समझा।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह छह बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उम्र में भी उनसे काफी बड़े हैं। विनय कुमार ने शिक्षा मंत्री से सवाल किया है कि क्या कहा वह वीरभद्र के नाम के आगे जी लगाकर संबोधित नहीं कर सकते। उन्होंने भरे मंच से कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह उनके नौकर है क्या। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह 6 बार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, जिनका 55 साल का राजनीतिक अनुभव है। केंद्र में चार बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। चार बार प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे हैं।

विनय कुमार ने कहा कि सुरेश भारद्वाज जो वीरभद्र जी का नाम वीरभद्र कहकर बोल रहे थे, उनका जन्म वीरभद्र सिंह के घर में हुआ है। बड़े दुख की बात तो यह है कि शिक्षा मंत्री ने यह भी नहीं सोचा कि जिस राजा के घर में जन्म लिया है उस राजा का नाम तो तहजीब से बोले। यह है हमारे शिक्षा मंत्री जी, जिन्होंने शिक्षा बाटनी हैं, शिक्षा का प्रचार करना है, शिक्षा का विस्तार हिमाचल प्रदेश में करना है। ऐसे शिक्षा मंत्री को ही यह नहीं मालूम कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र जी का नाम कैसे लेना है। विनय कुमार ने कांग्रेस मंडल की बैठक में अपने संबोधन में कहीं उपरोक्त बातों का वीडियो अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!