Edited By prashant sharma, Updated: 18 Oct, 2020 12:02 PM
तिब्बत के सबसे लंबे राजनीतिक कैदी तनक जिग्मे सांगपो का 91 साल की उम्र में स्विट्जरलैंड के टर्बेन्टल शहर में निधन हो गया। जिग्मे सांगपो चीन की जेल में 37 साल कैद रहे थे।
धर्मशाला (सौरभ) : तिब्बत के सबसे लंबे राजनीतिक कैदी तनक जिग्मे सांगपो का 91 साल की उम्र में स्विट्जरलैंड के टर्बेन्टल शहर में निधन हो गया। जिग्मे सांगपो चीन की जेल में 37 साल कैद रहे थे। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के अध्यक्ष डॉ लोबसांग सांगये ने सांगपो के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमने तिब्बत के एक सच्चे देशभक्त को खो दिया है। तिब्बती राष्ट्रपति ने कहा कि वह युवावस्था से ही जिग्मे सांगपो के साहस के प्रशंसक रहे हैं। उन्होंने धर्मशाला में सांगपो की आत्मकथा के विमोचन कार्यक्रम में भी भाग लिया था।