जब चलती बस में सवारियों ने देखा सांप तो लोगों के उड़े होश

Edited By kirti, Updated: 30 Mar, 2019 10:36 AM

the bus saw the snake

जब चलती हुई बस में सवारियों को सांप दिखा तो उनके होश उड़ गए। कुछ देर के लिए तो बस में सवारियां सहम गईं। दोपहर बाद करीब 4 बजे जिला के गांव खड्ड से एच.आर.टी.सी. की बस ऊना के लिए रवाना हुई। इसमें बैठी हुई सवारियों की नजर एकाएक बस के फ्रंट हिस्से में...

ऊना : जब चलती हुई बस में सवारियों को सांप दिखा तो उनके होश उड़ गए। कुछ देर के लिए तो बस में सवारियां सहम गईं। दोपहर बाद करीब 4 बजे जिला के गांव खड्ड से एच.आर.टी.सी. की बस ऊना के लिए रवाना हुई। इसमें बैठी हुई सवारियों की नजर एकाएक बस के फ्रंट हिस्से में काफी लम्बे सांप पर पड़ गई। सवारियों ने शोर मचाया और ड्राइवर ने बस खड़ी की तो बस में सवार यात्री छलांग मारकर बाहर निकल गए।

काफी समय तक बस सड़क पर ही खड़ी रही। इसके बाद ड्राइवर एवं कंडक्टर के साथ एक युवक ने एक लम्बे डंडे से सांप को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। सांप को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया तभी सवारियों की जान में जान आई। सांप निकलने के काफी देर बाद भी सवारियां बस में चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थीं। सांप भी काफी लम्बा था। निगम के ट्रैफिक मैनेजर दर्शन सिंह ने कहा कि लो-फ्लोर बस लोकल रूट पर सवारियां ला रही थी। इस बस को चालक सचिन शर्मा चला रहे थे जबकि कंडक्टर सुच्चा सिंह ड्यूटी पर थे। लो-फ्लोर होने की वजह से सांप बस में कहीं से घुस आया था। इस सांप को बाद में बस से बाहर निकाला गया तभी यह बस ऊना पहुंची।
 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!