Edited By kirti, Updated: 23 Nov, 2018 11:48 AM
ओवरलोडिंग के कारण सड़क दुर्घटनाओं के ग्राफ पर नियंत्रण पाने को हिमाचल पथ परिवहन निगम काफी सक्रिय दिख रहा है। सरकार व निगम के अधिकारियों द्वारा हाल ही में संयुक्त रूप से फैसला लेते हुए सर्वप्रथम निगम की बसों में ओवरलोडिंग की समस्या को खत्म करने का...
चम्बा : ओवरलोडिंग के कारण सड़क दुर्घटनाओं के ग्राफ पर नियंत्रण पाने को हिमाचल पथ परिवहन निगम काफी सक्रिय दिख रहा है। सरकार व निगम के अधिकारियों द्वारा हाल ही में संयुक्त रूप से फैसला लेते हुए सर्वप्रथम निगम की बसों में ओवरलोडिंग की समस्या को खत्म करने का निर्णय लिया गया है। इसके चलते यात्रियों को ही नहीं, बल्कि अब बस परिचालक पर भी ओवरलोडिंग नियमों की अवहेलना करने पर जुर्माना होगा। परिचालक की हिदायतों को अनसुना करने वाले यात्री भी नए नियमों के तहत नपे जाएंगे।
परिचालकों में मचा हड़कंप
सरकार व निगम के ओवरलोडिंग नियंत्रण के प्रति नए मापदंड लागू करने से फिलहाल परिचालकों में हड़कंप मच गया है। जिला चम्बा सहित अन्य कई जिलों में आए दिन बस दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इन दुर्घटनाओं के मुख्य कारण जानने के लिए सरकार व निगम अधिकारियों द्वारा बैठक कर मंथन किया गया, जिसमें बसों में तकनीकी खराबी की समस्या सामने आने सहित सबसे अधिक वजह ओवरलोडिंग से दुर्घटनाओं के मामले सामने आए, जिनमें निगम व निजी दोनों बसों के वर्ग शामिल हैं। सरकार व निगम ने ओवरलोडिंग की समस्या से निपटने का समाधान निकालते हुए निगम की बसों में ओवरलोडिंग की प्रथा बंद करवाने का निर्णय लिया है।