राहुल की रैली से पहले कांगड़ा पहुंचे कुलदीप राठौर, हिमाचल का एक और जवान हुआ शहीद, पढ़ें खास खबरें

Edited By kirti, Updated: 03 Mar, 2019 05:13 PM

the body of another young man found buried in glacier

अभी शादी की मेहंदी का रंग भी हाथों से नहीं उतरा था कि शादी के 3 महीने पूरे होने से पहले ही नालागढ़ के राजेश ऋषि शहीद हो गए। किन्नौर जिले के नमज्ञम डोगरी में ग्लेशियर की चपेट में आए राजेश का शव शनिवार को बरामद किया गया। राजेश ऋषि का पार्थिव शरीर...

शिमला: अभी शादी की मेहंदी का रंग भी हाथों से नहीं उतरा था कि शादी के 3 महीने पूरे होने से पहले ही नालागढ़ के राजेश ऋषि शहीद हो गए। किन्नौर जिले के नमज्ञम डोगरी में ग्लेशियर की चपेट में आए राजेश का शव शनिवार को बरामद किया गया। राजेश ऋषि का पार्थिव शरीर रविवार को पैतृक गांव जगतपुर जोघों पहुंचा। जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बिलासपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 205 चंडीगढ़ मनाली पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। पी.टी.सी. चैनल द्वारा आयोजित वॉयस ऑफ पंजाब सीजन-9 का खिताब बिलासपुर के गौरव कौंडल ने अपने नाम किया है। बिलासपुर के दौरे के दौरान स्वारघाट में सांसद अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए पाकिस्तान को नसीहत दी कि धन्यवाद तो उनको भारत का करना चाहिए, जिन्होंने 1971 की लड़ाई में पाक के 93 हजार सैनिकों को वापस किया था। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हिमाचल में घटित बड़ी खबरों से हम आपको अवगत कराते हैं-

शादी के 3 महीने पूरे होने से पहले ही शहीद हुआ हिमाचल का 'लाल'
अभी शादी की मेहंदी का रंग भी हाथों से नहीं उतरा था कि शादी के 3 महीने पूरे होने से पहले ही नालागढ़ के राजेश ऋषि शहीद हो गए। किन्नौर जिले के नमज्ञम डोगरी में ग्लेशियर की चपेट में आए राजेश का शव शनिवार को बरामद किया गया। राजेश ऋषि का पार्थिव शरीर रविवार को पैतृक गांव जगतपुर जोघों पहुंचा। जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुबह से क्षेत्र में शोक की लहर थी।

बाइक सवार को मिली दर्दनाक मौत
बिलासपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 205 चंडीगढ़ मनाली पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसके चलते बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा रविवार राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़ मनाली पर लखनपुर के पास हुआ। बता दें कि हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार के सिर के चिथड़े हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

राहुल गांधी की रैली से पहले कांगड़ा पहुंचे कुलदीप राठौर
हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर जीत को देखते हुए लोकसभा टिकट के लिए सबसे अधिक आवेदन किए गए हैं। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने रविवार को धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में कही। राठौर ने कहा कि राहुल गांधी की रैली को लेकर सभी को टारगेट दिया गया है। सभी अपने-अपने स्तर पर भीड़ जुटाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की रैली में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हुआ था, लेकिन हम अपने स्तर पर रैली करने जा रहे हैं, जिसे ऐतिहासिक बनाने के लिए हर कार्यकर्ता जुट गया है।

हिमाचल के गबरू ने जीता Voice of Punjab सीजन-9 का खिताब
पी.टी.सी. चैनल द्वारा आयोजित वॉयस ऑफ पंजाब सीजन-9 का खिताब बिलासपुर के गौरव कौंडल ने अपने नाम किया है। वॉयस ऑफ पंजाब सीजन-9 में हजारों प्रतिभागियों में से 6 प्रतिभागियों को फाइनल राऊंड के लिए चुना गया था।

अनुराग ठाकुर की POK को नसीहत
बिलासपुर के दौरे के दौरान स्वारघाट में सांसद अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए पाकिस्तान को नसीहत दी कि धन्यवाद तो उनको भारत का करना चाहिए, जिन्होंने 1971 की लड़ाई में पाक के 93 हजार सैनिकों को वापस किया था। अनुराग ने कहा कि वह अपने परमवीर योद्धा अभिनंदन की वापसी का स्वागत करते हैं और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति के कारण है। पाक पर दबाव बनाया गया जिस कारण मात्र 3 दिन में हमारा योद्धा वापस अपने वतन लौटा है। हालांकि उन्होंने कहा कि विपक्षी कुछ विपक्षी दल इसका श्रेय पाकिस्तान को देने में लगे हैं।

वैज्ञानिकों की बड़ी सफलता, हिमाचल की पहाड़ियों में मिला प्लास्टिक का विकल्प
हिमाचल की पहाड़ियों पर मिला बैक्टीरिया प्लास्टिक के विकल्प के रूप में काम में आएगा। यह अपनी तरह की पहली सफलता है। वैज्ञानिकों ने इस माइक्रोब यानी कि बैक्टीरिया की पहचान की है, जो प्राकृतिक बायो डिग्रेडेबल प्लास्टिक बनाता है, जो एक माह की अवधि में स्वत: नष्ट हो जाता है, ऐसे में यह माइक्रोब अब प्लास्टिक तथा पॉलीथीन की समस्या के समाधान की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि सिद्ध होगा। प्रयोगशाला में इस दिशा में किए गए प्रयोग सफल रहे हैं, ऐसे में अब व्यावसायिक स्तर पर इसे ले जाने की दिशा में प्रयास आरंभ किए गए हैं।

रिश्वत मामला: RTO फरार, एजेंट को किया विजिलेंस ने गिरफ्तार
आर.टी.ओ. कार्यालय ऊना में रुपए लेने के बाबत वायरल हुए वीडियो मामले में विजिलेंस ने ऊना के एक एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस मामले में ऊना कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे आर.टी.ओ. नालागढ़ भी विजिलेंस द्वारा भूमिगत हुए बताए जा रहे हैं। विजिलेंस की मानें तो मामला दर्ज करने के बाद जांच में शामिल करने के लिए आर.टी.ओ. नालागढ़ से संपर्क करने की कोशिशें की गई लेकिन मामला दर्ज होने के बाद से ही उनका मोबाइल स्विच ऑफ है। विजिलेंस की टीम ने आर.टी.ओ. नालागढ़ को तलाशने के लिए शिमला में उनके घर सहित अन्य जगहों पर छापामारी भी की लेकिन वह कहीं नहीं मिले।

अब अमेरिका भी सुनेगा हिमाचली धुन
शहनाई वादन से अपनी पहचान बनाने वाले मंडी जिला के चच्योट गांव निवासी सूरजमणी अब अमेरिका के लोगों को अपनी शहनाई की मधुर धुन सुनाएंगे। सूरजमणी को अमेरिका की एक धार्मिक संस्था से शहनाई वादन का निमंत्रण आया है जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। 4 अप्रैल को सूरजमणी दिल्ली से अमेरिका के लिए उड़ान भरेंगे। अमेरिका में क्या कार्यक्रम है इसकी जानकारी अभी सूरजमणी को नहीं दी गई है, लेकिन उन्हें आने-जाने का टिकट और वीजा संस्था द्वारा दे दिया गया है।

नूरपुर में भीषण अग्निकांड की भेंट चढ़ा मकान, बेघर हुआ परिवार
उपमंडल नूरपुर की पंचायत डन्नी में शुक्रवार रात को एक घर में लगी आग के कारण स्लेटपोश मकान तथा उसमें रखा हुआ सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है। अतुल महाजन पुत्र ओम प्रकाश महाजन, जोकि मानसिक बीमारी से पीड़ित है और घर में अकेला ही रहता था, उसके घर में रात को अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई और कुछ ही देर में आग ने 2 कमरों के स्लेटपोश को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को तो घर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन कच्चा मकान होने के कारण आग तेजी से फैलती गई। 

पुलिस को नाकाबंदी के दौरान मिली सफलता
एसआईयू मंडी की टीम ने 4.20 ग्राम चिट्टे सहित एक (26) युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार इस टीम नेगुप्त सूचना के आधार पर हेड कांस्टेबल टेक चंद के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल कश्मीर सिंह, कांस्टेबल शंकर सिद्धार्थ, महिला कांस्टेबल प्रियंका व कांस्टेबल गिरधारी ने आरोपी के घर में दबिश दी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!