Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Dec, 2017 12:35 AM
भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से पूछा है कि वह स्पष्ट करें कि राहुल गांधी का चुनाव इलैक्टेड है या सिलैक्टेड।
पालमपुर: भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से पूछा है कि वह स्पष्ट करें कि राहुल गांधी का चुनाव इलैक्टेड है या सिलैक्टेड। राहुल गांधी के कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु मिश्रा ने कहा कि हिमाचल के परिपेक्ष में वीरभद्र सिंह कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को सिलैक्टेड तथा इलैक्टेड के नजरिए से देखते आए हैं, ऐसे में अब राहुल गांधी के कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुनाव को वह किस नजरिए से देखते हैं। इस पर अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करें। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि क्या कारण है कि कांग्रेस वंशवाद से बाहर नहीं निकल पा रही है तथा 2 वर्ष से भी पुराना राजनीतिक दल संगठन के आंतरिक चुनाव तक करवाने में असफल रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक चुनाव सफलतापूर्वक करवाती आई है तथा पार्टी ने आंतरिक लोकतंत्र को बनाए रखा है।