पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 दिन में पकड़ा अपहरण और बलात्कार का आरोपी (Video)

Edited By Ekta, Updated: 13 Nov, 2018 01:04 PM

पांवटा साहिब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहरण और बलात्कार के दोषी महज 10 दिन में गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पीड़ित माता-पिता ने 2 नवंबर को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि शिव कुमार नाम का आरोपी जोकि आगरा का...

पांवटा साहिब (रॉबिन शर्मा): पांवटा साहिब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहरण और बलात्कार के दोषी महज 10 दिन में गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पीड़ित माता-पिता ने 2 नवंबर को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि शिव कुमार नाम का आरोपी जोकि आगरा का रहने वाला है। वह उनकी नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया है। जबकि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है।

जिसके बाद पुलिस ने लगातार आरोपी का पीछा किया और उसे 10 दिनों में आगरा से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लड़की को भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवा लिया है जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

 
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!