राजा वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश सुजानपुर पहुंचा, हजारों लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Edited By prashant sharma, Updated: 16 Jul, 2021 04:53 PM

the ashes of raja virbhadra singh reached sujanpur

पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष आज सुजानपुर लेकर पहुंचे और पटलांदर से इस अस्थि कलश की यात्रा शुरू होकर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से गुजरी। सुजानपुर के विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के...

सुजानपुर : पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष आज सुजानपुर लेकर पहुंचे और पटलांदर से इस अस्थि कलश की यात्रा शुरू होकर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से गुजरी। सुजानपुर के विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी नेता गण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित थे। राजा वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश देखकर विधायक राजेंद्र राणा बहुत भावुक हो गए और उन्होंने इस अवसर पर अपने भावुक उद्गार में कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के चप्पे-चप्पे में राजा वीरभद्र सिंह द्वारा करवाए गए अथाह विकास कार्यों की सुगंध बिखरी हुई है और यहां की जनता राजा वीरभद्र सिंह द्वारा उन्हें दी गई सौगातों को कभी भुला नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि सुजानपुर हलके के लिए जब भी राजा वीरभद्र सिंह से कुछ मांगा गया तो उन्होंने दिल खोलकर इलाका वासियों को विकास की सौगातें दी और हर मांग को पूरा किया। 
PunjabKesari
राणा ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह प्रदेश वासियों के दिलों से जुड़े हुए नेता थे। उन्होंने 60 साल के अपने राजनीतिक जीवन में  एक-एक पल प्रदेश की जनता को समर्पित किये रखा। उन्होंने कहा कि वह ईश्वर से यही प्रार्थना करेंगे कि हिमाचल की इस पावन धरती पर राजा वीरभद्र सिंह का फिर से जन्म हो और प्रदेशवासियों को उनका फिर से मार्गदर्शन मिले। विधायक राजेंद्र राणा और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राजा वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश श्रद्धांजलि यात्रा के रूप में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से गुजरा, जहां हजारों लोगों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देते हुए इलाका वासी काफी भावुक भी नजर आए।

विधायक राजेंद्र राणा ने बताया कि शनिवार 17 जुलाई को व्यास नदी में अस्थि कलश का विसर्जन किया जाएगा। इसी दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजिंदर जार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लेखराज ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष बीना धीमान, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन अटवाल, पार्षद मनोज ठाकुर, पार्षद दीप कुमार, पार्षद मुनीष गुप्ता, जिला परिषद सदस्य आशा देवी, जिला परिषद सदस्य सुमन देवी, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव रतन चंद डोगरा,व विभिन्न विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान व बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।
 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!