HPCA पर लगे सुंदरनगर कालेज मैदान की अनदेखी के आरोप, जानिए क्या है वजह

Edited By Vijay, Updated: 14 Jul, 2018 04:22 PM

the allegations of ignoring the sundernagar college ground on hpca

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एच.पी.सी.ए.) द्वारा मंडी के पड्डल मैदान को संवारने का जो जिम्मा उठाया गया है उसे पूर्व खिलाडिय़ों दिव्य प्रकाश, अनिल गुलेरिया व नितेश सैनी ने एक अच्छा कदम बताया है लेकिन साथ ही उन्होंने एस.पी.सी.ए. पर उक्त मैदान की...

सुंदरनगर: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एच.पी.सी.ए.) द्वारा मंडी के पड्डल मैदान को संवारने का जो जिम्मा उठाया गया है उसे पूर्व खिलाडिय़ों दिव्य प्रकाश, अनिल गुलेरिया व नितेश सैनी ने एक अच्छा कदम बताया है लेकिन साथ ही उन्होंने एस.पी.सी.ए. पर उक्त मैदान की अनदेखी करने के भी आरोप लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली वीरभद्र सरकार के कार्यकाल में एच.पी.सी.ए. को जब प्रदेश में क्रिकेट मैच करवाने के लिए कोई भी मैदान उपलब्ध नहीं होता था तो उस समय सुंदरनगर का एम.एल.एस.एम. कालेज मैदान ही था, जिसने एच.पी.सी.ए. का साथ देते हुए क्रिकेट मैच करवाए थे।
PunjabKesari
बी.सी.सी.आई. अध्यक्ष बनने पर अनुराग ने किया था ऐलान
उन्होंने कहा कि एच.पी.सी.ए. अध्यक्ष अनुराग ठाकुर जब बी.सी.सी.आई. अध्यक्ष बनने पर पहली बार सुंदरनगर पधारे थे तो उन्होंने कहा था कि प्रदेश में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्थानों पर मैदान तैयार किए जाएंगे तथा और सुंदरनगर एम.एल.एस.एम. कालेज मैदान को 2 करोड़ रुपए की लागत से सवार कर यहां क्रिकेट अकादमी चलाई जाएगी ताकि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा एच.पी.सी.ए. द्वारा मंडी के पड्डल मैदान को संवारने के इस निर्णय का हम स्वागत करते हैं लेकिन सुंदरनगर के एम.एल.एस.एम. कालेज मैदान की अनदेखी क्यों की जा रही है।
PunjabKesari
क्या कहती है मंडी जिला क्रिकेट एसोसिएशन
उधर, एच.पी.सी.ए. सदस्य एवं मंडी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राणा ने बताया एच.पी.सी.ए. द्वारा सुंदरनगर के एम.एल.एस.एम. कालेज मैदान की अनदेखी करने का तो प्रश्न ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि मंडी जिला में रणजी ट्राफी के मैच करवाने के लिए हमें 3 मैदान चाहिए। उन्होंने कहा यदि सुंदरनगर के एम.एल.एस.एम. कालेज प्रबंधन इस बारे अपनी सहमति दे तो एच.पी.सी.ए. द्वारा सुंदरनगर के एम.एल.एस.एम. कालेज मैदान को संवारने के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!