Edited By kirti, Updated: 10 Aug, 2018 05:50 PM
सोलन के शिल्ली गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर 20 मीटर नीचे लिंक रॉड पर जा गिरी। जिसमें 5 नाबालिग सवार थे। जिनमें से तीन घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। बताय़ा जा रहा है कि यह सभी...
सोलन(चिन्मय) :सोलन के शिल्ली गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर 20 मीटर नीचे लिंक रॉड पर जा गिरी। जिसमें 5 नाबालिग सवार थे। जिनमें से तीन घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। बताय़ा जा रहा है कि यह सभी नाबालिग निजी स्कूल में 12वीं के छात्र है वह घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकले थे। एक छात्र कार ले कर आया था तो पांचों माल रोड से होते हुए जौणाजी रोड पर चले गए। यहीं पर तेज़ रफ्तार के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और उडती हुई एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी।