Edited By Vijay, Updated: 12 Jun, 2021 11:07 PM
कांगड़ा जिले के उपमंडल नगरोटा बगवां के अंतर्गत ठानपुरी (53 मील) के शुभम वालिया ने सेना में लैफ्टिनैंट पद की शपथ ग्रहण की। शुभम ने अपनी 5वीं तक की पढ़ाई माऊंट कार्मेल स्कूल ठाकुरद्वारा और 10वीं तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल सुजानपुर से उत्तीर्ण की।
कांगड़ा (अविनाश): कांगड़ा जिले के उपमंडल नगरोटा बगवां के अंतर्गत ठानपुरी (53 मील) के शुभम वालिया ने सेना में लैफ्टिनैंट पद की शपथ ग्रहण की। शुभम ने अपनी 5वीं तक की पढ़ाई माऊंट कार्मेल स्कूल ठाकुरद्वारा और 10वीं तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल सुजानपुर से उत्तीर्ण की। शुभम ने वर्ष 2017 में एसएसबी की परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण की। 3 वर्ष की कड़ी मेहनत से एनडीए पुणे से प्रशिक्षण प्राप्त किया और 1 वर्ष का प्रशिक्षण आईएमए देहरादून से हासिल किया। 4 वर्षों की मेहनत के बाद उन्होंने शनिवार को भारतीय सेना में बतौर ऑफिसर शपथ ग्रहण की। शुभम के पिता मनोज वालिया एसएसबी में बतौर एएसआई पद पर अपनी सेवाएं रांची, झारखंड में दे चुके हैं। माता मधु वालिया गृहिणी हैं जबकि भाई अभिषेक वालिया कांगड़ा कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। शुभम की तैनाती 16 कुमाऊं रैजीमैंट में हुई है, अब वह बतौर ऑफिसर अपनी सेवाएं मणिपुर में देंगे।