100 फुट गहरी खाई में गिरा टैंपो, चालक सहित 2 घायल

Edited By Vijay, Updated: 07 Jul, 2018 07:48 PM

tempo fall into 100 feet deep ditch 2 injured including driver

गत रात्रि लगभग 12 बजे गढ़-जमूला पंचायत के अप्पर चांदड़ में एक टैंपो 100 फुट गहरी खाई में गिर गया। टैंपो चालक और एक अन्य व्यक्ति इस दुर्घटना में घायल हो गए। रात के समय घटी इस घटना में टैंपो में बैठा दूसरा व्यक्ति खाई से निकल कर सड़क पर आ गया।

भवारना: गत रात्रि लगभग 12 बजे गढ़-जमूला पंचायत के अप्पर चांदड़ में एक टैंपो 100 फुट गहरी खाई में गिर गया। टैंपो चालक और एक अन्य व्यक्ति इस दुर्घटना में घायल हो गए। रात के समय घटी इस घटना में टैंपो में बैठा दूसरा व्यक्ति खाई से निकल कर सड़क पर आ गया। उसने चांदड़ में एक घर में सो रहे लोगों को जगाया, जिस पर उन लोगों ने इस बारे में स्थानीय पंचायत प्रधान विनोद धीमान को सूचना दी। इसके बाद प्रधान ने भवारना पुलिस थाना में फोन कर घटना की जानकारी दी। इस दौरान दोनों घायलों को 108 एम्बुलैंस में पालमपुर अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पंचायत प्रधान के अनुसार चांदड़ में 100 मीटर सड़क के साथ एक तरफ  गहरी खाई है, जिससे अक्सर यहां पर दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि सड़क के इस भाग पर कंकरीट की दीवार लगाई जानी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!