Edited By prashant sharma, Updated: 18 Feb, 2021 04:55 PM
हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्ति पीठ श्री नैना देवी में आज मंदिर न्यास कर्मचारी यूनियन का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से प्रधान पद के लिए महेंद्र सिंह ठाकुर को चुना गया।
बिलासपुर (मुकेश गौतम) : हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्ति पीठ श्री नैना देवी में आज मंदिर न्यास कर्मचारी यूनियन का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से प्रधान पद के लिए महेंद्र सिंह ठाकुर को चुना गया। हालांकि इस महत्वपूर्ण बैठक में मंदिर न्यास के अधीक्षक तुलसी राम संस्कृत महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉक्टर नरोत्तम दत्त शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। मंदिर न्यास कर्मचारियों ने यूनियन के प्रधान के रूप में महेंद्र सिंह ठाकुर का चयन सर्वसम्मति से किया गया। जबकि दयाराम उपप्रधान ,मनोज चंदेल महासचिव, दौलतराम और वीरेंद्र पठानिया सह सचिव, वीरेंद्र चंदेल कोषाध्यक्ष, भूपेंद्र शर्मा उप कोषाध्यक्ष, नितिन कुमार प्रेस सचिव, नरोत्तम दत्त शर्मा परामर्शदाता, प्रेमचंद शर्मा परामर्शदाता ,कमल सिंह चंदेल परामर्शदाता, जबकि अरविंद शौरी, पुनीत शर्मा प्यार सिंह चंदेल, गोपाल सिंह, त्रिलोक सिंह, राजकुमार रोशन लाल राणा, शिवकुमार, रमन कुमार नंदलाल, उषा देवी, संजीव कुमार दीपक कुमार, कमल देव को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया।